एलओसी पर आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मनदीप सिंह को उनकी पुलिसवाली पत्नी ने इस तरह विदाई दी कि सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
शहीद मनदीप सिंह को हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल उनकी पत्नी प्रेरणा ने सेल्यूट करके विदा किया। उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। अभी तक कोई बच्चा नहीं है। मनदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
3 of 10
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
एलओसी पर मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार कुरुक्षेत्र के गांव अंटेहड़ी में सैन्य और राजकीय सम्मान से किया गया। इस मौके सीएम से लेकर वहां मौजूद हर आम आदमी के आखों से आंसू निकले।
4 of 10
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
मनदीप का अंतिम संस्कार उसी नए घर की ठीक बगल में किया गया, जिसमें दीवाली पर परिवार को शिफ्ट करना था। शहीद हुए मनदीप सिंह के अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े, जो पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
मनदीप सिंह का पार्थिव शव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के खेल मैदान में हैलीकॉप्टर से पहुंचा था। वहां से लाए जाने के बाद अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर को उसी घर में रखा गया था, जहां इनके परिवार को गृहप्रवेश करना था।
विज्ञापन
6 of 10
pakistan, mandeep, wife
- फोटो : ANI
इस मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। माहौल इतना गमगीन था कि उनकी आंखों में भी आंसू आ गए। सीएम खट्टर ने शहीद के परिवार को सांत्वना दी और उन्होंने भावुक होकर कहा कि आपके बेटे का पाक से बदला लेंगे।
विज्ञापन
7 of 10
शहीद मनदीप सिंह के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : ANI
हरियाणा पुलिस के डीजीपी केपी सिंह, सेना के अधिकारियों पुष्पचक्र चढ़ाए, वहीं परिजनों व अन्य ने भी शहीद को पुष्पांजलि भेंट की। शहीद मनदीप को उनके बड़े भाई संदीप ने चिता को मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार वाली जगह पर शहीद स्मारक बनाया जाएगा।
8 of 10
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
मनोहर लाल खट्टर ने शहीद मनदीप के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। साथ ही, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी बात कही।
9 of 10
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
बता दें कि पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के हमले में कुरुक्षेत्र के गांव अंतेहड़ी निवासी मनदीप सिंह शहीद हो गए। एक सप्ताह के अंदर जिले के दूसरे जवान ने देश की रक्षा करते अपनी शहादत दी है। मनदीप 17 सिख रेजिमेंट में सिपाही पद पर तैनात थे।
मनदीप सिंह के शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गम में डूबी शहीद की पत्नी प्रेरणा ने कहा कि पाक पर हमला कर एक ही बार में खत्म कर देना चाहिए, ताकि रोज-रोज काली दिवाली न माननी पड़े। पाकिस्तान की हरकतों पर आक्रोशित शहीद के भाई ने एक सिर के बदले दस सिर लाने को कहा।