नोटबंदी के बाद आपके हाथ में अब नए नोट हैं, लेकिन ये नोट असली हैं या नकली। जो नोट आपकी जेब में है उसे एक बार फिर से देख लें, नहीं तो आपको चूना लग सकता है। देखें क्या है मामला
विज्ञापन
2 of 10
Fake Currency
नोटबंदी के कारोबार के बीच असली और नकली नोट तो पहचान छोड़िए क्योंकि कई बार हूबहू असली नोट दिखने वाला कागज नकली हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 10
Fake Currency
नए नोट आने से परेशान नकली नोट के खिलाड़ी घर में ही नोट छापने में जुट गए हैं। हरियाणा के यमुनानगर के डिटेक्टिव स्टाफ ने सोमवार तड़के एक युवक को नकली नोटों की स्पलाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 65 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।
4 of 10
Fake Currency
पता चला है कि यह युवक लैपटाॅप से नोट प्रिंट करने तक का काम करता था, वहीं इसके दो साथी अशोक व राकेश इन नोटों को सप्लाई करने के लिए पंजाब व उत्तराखंड के इलाकों में जाते थे।
विज्ञापन
5 of 10
Fake Currency
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नकली नोटों की सप्लाई के लिए रूबी उर्फ रवि नामक युवक जगाधरी जेल के बाहर पहुंचने वाला है। पुलिस ने जैसे ही रवि को बाइक पर आते देखा, तुरंत इसे दबोच लिया। हालांकि पुलिस रवि के दो और साथियों को फिलहाल नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन
6 of 10
Fake Currency
जिस लैपटाॅप की मदद से इन नोटों की छपाई की जाती थी, उसके की-बोर्ड पर बटन तक नहीं थे, लेकिन इसकी मदद से यह रोज रात को नकली नोट छापने का काम जोरों से कर रहा था। वहीं खास बात यह भी है कि यह 900 रुपए के कागज से एक लाख रुपए के नोट तैयार कर देता था।
विज्ञापन
7 of 10
Fake Currency
एसपी ने बताया कि पुलिस के हाथ लगा बिलासपुर निवासी रूबी उर्फ रवि कुछ ही दिनों में नकली नोट बनाने और चलाने में माहिर था, जिसने ने ग्रेजुएशन करने के बाद कंप्यूटर का डिप्लोमा भी किया था।
8 of 10
Fake Currency
पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी रवि हाल में बिलासपुर पुलिस थाने के पास ही नेशनल कंप्यूटर सेंटर चला रहा है। इस कंप्यूटर सेंटर में दिन में बच्चों को कंप्यूटर सिखाया जाता था और रात को इन्हीं कंप्यूटर्स की मदद से नकली नोट बनाए जाते थे।
9 of 10
Fake Currency
कुछ ही महीनों से नकली नोटों के काराेबार में लगे रवि और उसके साथी 100-100 रुपए के नोट छापकर ही मार्केट पर निशाना बनाए हुए थे।
हालांकि 50 और 500 के नोट भी इन लोगों ने छपकर चलाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। ऐसे में 100 के नोट पर ही इन्होंने फोकस कर लिया और इस सप्ताह में ही दो लाख रुपए के नोट मार्केट में चला दिए थे।