एक युवक लाइसेंस बनाओ, लाइसेंस बनाओ कहते-कहते बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत को देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। रिपोर्ट और फोटोः मोहित धूपड़
Trending Videos
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़कर बोला, लाइसेंस बनाओ...नहीं तो कूद जाऊंगा
2 of 5
आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़कर बोला, लाइसेंस बनाओ...नहीं तो कूद जाऊंगा
3 of 5
मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला के गांव भान्नोखेड़ी में 38 वर्षीय युवक ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की मांग करता हुआ बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली।
टॉवर पर चढ़कर बोला, लाइसेंस बनाओ...नहीं तो कूद जाऊंगा
4 of 5
युवक की इस हरकत की सूचना जैसे ही परिजनों और गांववालों को मिली, वे मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया गया। सभी ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह मरने की धमकी देता रहा।
टॉवर पर चढ़कर बोला, लाइसेंस बनाओ...नहीं तो कूद जाऊंगा
5 of 5
युवक के परिजनों का कहना है कि वह आठवीं पास नहीं है, इसलिए अफसर उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना रहे। गौरतलब है कि हरियाणा में आठवीं पास का ही ड्राइविंग लाइसेंस बनता है।