फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: बेजुबान को बांध कर सरेआम बरसाईं गोलियां, केस दर्ज

Sun, 10 Dec 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Barnala News
एक बेजुबान जानवर को रस्सी से बांधकर उसे सरेआम गोलियां मारी गईं। पास खड़े लोग बोलते रहे, एक और गोली मारो...
विज्ञापन

2 of 6
Barnala News
पीपल फार एनीमल की चेयरपर्सन मेनका गांधी ने पंजाब के बरनाला के कस्बा बडवर में एक कुत्ते को गोली मारने के आरोप में बरनाला के थाना धनौला के दो आरोपियों पर मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार यह कुत्ता पागल हो गया था और लोगों को काट रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
Barnala News
थाना धनौला के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा ने बताया कि जिले के गांव बडवर के रहने वाले सतवीर सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ने एक पालतू कुत्ता घर की रखवाली के लिए रखा हुआ था। जो कई दिनों से बच्चों व पशुओं का काट रहा था।

4 of 6
Barnala News
जिस कारण मालिक को शक हो गया कि कुत्ता पागल हो गया है। इसलिए सतवीर सिंह ने अपने पड़ोसी पूर्व सैनिक जीत सिंह को अपनी राइफल से उसे गोली मारने के लिए कहा। जीत सिंह ने लाइसेंसी राइफल से कुत्ते को गोली मार दी। जिससे पागल कुत्ते की मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
Barnala News
जिसकी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होने के बाद गांव बडवर से वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सोनू महेश्वरी ने इसकी शिकायत पीपल फार एनीमल की चेयरपर्सन मेनका गांधी को की और साथ में वीडियो भेज दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Barnala News
जिस पर सख्त संज्ञान लेते हुए मेनका गांधी ने बरनाला पुलिस को सख्त हिदायत जारी कीं। संपर्क करने पर जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बताया कि कुत्ते को गोली मारने वाले सतवीर सिंह व जीत सिंह के खिलाफ जानवर को मारने के आरोप में धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। स्थानीय सिविल अस्पताल से कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें