फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतबीड़ जू हादसाः पहले खाई, फिर 21 फुट ऊंची दीवार, और बाड़े में घुस गया शख्स, 5 सुलगते सवाल

Mon, 21 Jan 2019 03:48 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 6
छतबीर जू में हादसा
पहले खाई है और फिर नुकीले तारों वाली 21 फुट ऊंची दीवार, जिससे होते हुए युवक शेर-शेरनी के बाड़े में घुस गया। आखिर ये कैसे संभव है, छतबीड़ जू हादसे को लेकर 5 सुलगते सवाल, आप भी जानिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
छतबीर जू में हादसा
छतबीड़ जू की लायन सफारी में रविवार को शेरों का निवाला बने युवक के मामले में जू प्रशासन अपने ही सवालों में घिरा नजर आ रहा है। जू प्रशासन का दावा है कि युवक घग्गर नदी की तरफ से जू के पीछे की दीवार से लायन सफारी में दाखिल हुआ है। सवाल है कि करीब 7.3 मीटर ऊंची और तीन फुट अंदर की ओर मुड़ी नुकीली जाली को फांदकर युवक जू के लायन सफारी में कैसे घुस गया।
विज्ञापन

3 of 6
छतबीर जू में हादसा
क्योंकि इतनी ऊंची दीवार तक पहुंचने के लिए घग्गर नदी की तरफ से बनाए गए कच्चे डैम, फिर वहां बनी खाई पार कर नुकीले तार को क्रॉस कर दीवार पर चढ़ना संभव नहीं है। वहीं जू प्रशासन की ओर से लापरवाही छुपाने के लिए मृतक के पोस्मार्टम से पहले दलीलें दी जा रही हैं कि या तो युवक नशे की हालत में था, या फिर मानसिक रूप से बीमार। तभी वह इतनी ऊंची दीवार फांद कर लायन सफारी में घुसा है।

 

4 of 6
छतबीर जू में हादसा
आठ मिनट में हालात पर कैसे काबू पाया
चर्चाएं यह भी हैं कि हादसे के बाद जू प्रशासन ने मनगढ़ंत कहानी बनाई है। क्योंकि 2.20 बजे लायन सफारी में युवक पर शेर और शेरनी ने हमला किया। मात्र आठ मिनट के अंदर दो किमी क्षेत्र में फैले लायन सफारी में सफर तय करके जू की क्विक रिएक्शन टीम मौके पर कैसे पहुंच गई। फिर 2.28 तक हालात पर काबू भी पा लिया। यह दावा किसी के गले नहीं उतर रहा।

 
विज्ञापन

5 of 6
छतबीर जू में हादसा
सुलगते सवाल
- हादसे के समय क्विक रिएक्शन टीम क्या पहले से तैयार बैठी थी, मानो पता हो कि हादसा होने वाला है
- छह मिनट के अंदर शेर और शेरनी को काबू कर बाड़े में भी डाल दिया गया
- दो किमी की दूरी तक आने और जाने करीब चार मिनट का समय तो लगा होगा, तो 10 मिनट में कैसे पहुंचे भी, बचाया भी और शेर-शेरनी को बाड़े में भी डाल दिया
- जब यह हादसा हुआ तो क्या पर्यटक लायन सफारी में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छतबीर जू में हादसा
यह हादसा सुरक्षा में चूक है या फिर लापरवाही  
छतबीड़ जू डेराबस्सी इलाके के रिहायशी क्षेत्र में है। यहां की लायन सफारी में आसानी से एक युवक का दाखिल होना जू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अगर लायन सफारी में ऐसे ही दाखिल होते रहे तो लायन सफारी के साथ अटैच हिरणों को कौन बचाएगा। ऐसे तो कोई भी प्लानिंग कर हिरणों का शिकार कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें