बचपन में आपने भी पेड़ पर चढ़ने का मजा लिया होगा लेकिन आप तो पेड़ पर जैसे-तैसे थोड़ ऊपर ही चढ़े होंगे, लेकिन यह शख्स पेड़ ऐसे चढ़ता है, जिसे आप सपनों में भी नहीं देख पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
man loves climbing on tree
आमतौर पर हम पेड़ों पर सीधे उपर की ओर देखते हुए चढ़ते हैं, लेकिन हरियाणा का यह शख्स पेड़ों पर नीचे की ओर देखते हुए उपर चढ़ता है। 32 साल के मुकेश कुमार कहते हैं कि जब वो 13 साल के थे तभी से ही ऊंचे पेड़ों पर से स्पीड से नीचे की ओर देखते हुए चढ़ने की ट्रेनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
man loves climbing on tree
दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जिनमें कुछ अलग कर दिखाने की ललक होती है। हरियाणा के रहने वाले 32 साल के मुकेश कुमार ने पेड़ पर चढ़ने का नया तरीका निकाला। वह पेड़ पर उल्टा चढ़ जाते हैं। वे इस टैलेंट के बल पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। उसका दावा है कि वह 50 फुट के पेड़ पर 5 मिनट से भी कम समया में चढ़ सकते हैं।
4 of 8
man loves climbing on tree
पेशे से मजदूर मुकेश के मुताबिक शुरुआत में, मैं केवल 2 से 3 फीट चढ़ पाता था लेकिन हार नहीं मानी, कई बार गिरा भी, घायल भी हुआ लेकिन कोशिश जारी रखी।
विज्ञापन
5 of 8
man loves climbing on tree
वे कहते हैं मैं हमेशा बड़े पेड़ों की तरफ देखता था ताकि मैं एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकूं। मैं पेड़ पर चढ़ने में लगने वाले समय को कम करने की कोशिश करता था। हालांकि उल्टा चढ़ने में समय ज्यादा लगता है। उतरते समय में तेजी से नीचे आ जाता हूं।
विज्ञापन
6 of 8
man loves climbing on tree
32 वर्षीय मुकेश कुमार फिलहाल भवन निर्माण का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वह उल्टा पेड़ चढ़ने का अभ्यास करने लगा। हालांकि इस दौरान उन्हें कई बार चोट भी लगी, लेकिन वो हार नहीं माने।
विज्ञापन
7 of 8
man loves climbing on tree
मुकेश ने बताया कि पहले वो 2 से 3 फीट तक ही पेड़ चढ़ पाते थे। बाद में काफी कम समय में ही ऊंचे- ऊंचे पेड़ चढ़ने लगे। अब वो उल्टा ताड़ के पेड़ पर आसानी से चढ़ जाता है।
मुकेश को 50 फीट ऊंचे पेड़ इस तरीके से चढ़ने के लिए केवल 5 मिनट का समय लगता है। उन्होंने बताया कि गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है।