फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानी में स्मोकिंग का काला सच हैरान कर देगा

Wed, 01 Apr 2015 07:51 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 6
युवाओं का स्मोकिंग करना आम बात हो गई है, लेकिन जवानी में स्मोकिंग करने का काला सच जानकर युवा चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

जवानी में स्मोकिंग का काला सच हैरान कर देगा

2 of 6
दूध-दही के खाने के लिए दुनिया भर में मशहूर हरियाणा प्रदेश में स्मोकिंग भारी पड़ रही है। प्रदेश में स्मोकिंग के चलते मरने वाले लोगों में से 70 फीसदी की मौत जवानी में ही हो जाती है। वो बुढ़ापे में कदम ही नहीं रख पाते।

विज्ञापन

जवानी में स्मोकिंग का काला सच हैरान कर देगा

3 of 6
ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में। विभाग ने इस बाबत एक विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी सौंपी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रदेश में लोग औसतन 18 साल की उम्र से ही तंबाकू सेवन शुरू कर देते हैं।

जवानी में स्मोकिंग का काला सच हैरान कर देगा

4 of 6
रिपोर्ट को आधार मानें तो प्रदेश में इस वक्त कुल 24 फीसदी लोग तंबाकू सेवन करते हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सिर्फ पुरुषों के सर्वे में ये आंकड़ा 40 फीसदी तक पहुंच जाता है। रिपोर्ट के लिए 2014 में सर्वे किया गया है।

विज्ञापन

जवानी में स्मोकिंग का काला सच हैरान कर देगा

5 of 6
रिपोर्ट में सामने आया है कि सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग से आसपास के 53 प्रतिशत लोग भी स्मोकिंग के कारण होने वाली बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। हालांकि दफ्तरों में ये दर 42.7 प्रतिशत है। कारण ये हैं कि अब दफ्तरों में स्मोकिंग काफी कम होने लगी है। रिपोर्ट में आने वाले कुछ सालों में दफ्तरों की इस दर के और नीचे आने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानी में स्मोकिंग का काला सच हैरान कर देगा

6 of 6
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रोहतक जिले में हालात चिंताजनक हैं। विभाग ने जिले के 1 लाख 87 हजार लोगों पर एक विशेष सर्वे करवाया। इनमें से 89 हजार लोग स्मोकिंग करते हैं। विभाग मानता है कि इन 89 हजार लोगों में से लगभग 44 हजार लोग बुढ़ापा नहीं देख पाएंगे, अगर उन्होंने लगातार धूम्रपान किया तो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें