अपहरण के बाद गैंगरेप और फिर क्रूरता का शिकार हुई युवती की मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अगर ऐसा न होता तो बेटी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
2 of 12
Rohtak gang rape
पिस्टल तानकर छह माह पहले भी दी थी धमकी
युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी को छह माह पहले ही आरोपी ने पिस्टल तानकर धमकी दी थी। आरोपी ने युवती को कहा था कि उससे शादी कर ले, अगर शादी नहीं करेगी तो मार दूंगा। युवती के मामा ने भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को भी बताया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस तभी ठोस कार्रवाई करती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
3 of 12
Rohtak gang rape
मुख्य आरोपी की मां ने षडयंत्र भी रचा था
दरिंदगी का शिकार हुई युवती की मां ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सुमित की मां ने बेटी के अपहरण के बाद उन्हें फंसाने के लिए षडयंत्र भी रचा। थाने में उनके खिलाफ शिकायत दी और कहा कि इन लोगों ने उनके बेटे सुमित को अगवा करवा दिया, जबकि खुद आरोपी सुमित ने बेटी का अपहरण किया और फिर हैवानियत के बाद हत्या की। पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर बात की। संतुष्ट होने पर सुमित की मां की शिकायत को फाड़ दिया।
4 of 12
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
15 दिन पहले भी रोककर धमकाया था
इतना ही नहीं आरोपी ने 15 दिन पहले भी नौकरी पर जाते समय उनकी भांजी का रास्ता रोक दिया था। वह किसी तरह बचकर आई थी। उसके बाद करीब सप्ताह भर तक वह घर से बाहर ही नहीं गई। परिजनों ने मामले में आरोपी सुमित के परिजनों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने छह अन्य को मामले में नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 12
rohtak rape
घटना को लेकर राजनेता और पुलिस दोनों सतर्क
घटना को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारी भी सतर्क हैं। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी है। आईजी नवदीप सिंह विर्क ने परिजनों से बातचीत के साथ हालात का जायजा लिया, वहीं दोपहर को एडीजीपी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकील भी युवती के घर पहुंचे और परिजनों से आधा घंटा तक अकेले में बातचीत की। उन्होंने मामले में हर सिरे से जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
6 of 12
rohtak rape
हथियार के साथ पकड़ा गया था सुमित
रोहतक के पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव बरामद किया गया था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी युवती के रूप में हुई थी। युवती घर से नौ मई को लापता हुई थी। वारदात का खुलासा कीर्तिनगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था।
विज्ञापन
7 of 12
Rohtak gang rape
मामले में एससीएसटी एक्ट को भी जोड़ दिया गया
सुमित ने बताया था कि कबीरपुर निवासी विकास यादव के साथ मिलकर उसने युवती की हत्या की है। इससे पहले उन्होंने युवती को रोहतक के होटल में खाना खिलाने के बाद उसके साथ कार में दुष्कर्म किया था। बाद में उसके साथी विकास यादव ने भी उससे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, नशीला पदार्थ पिलाने के साथ ही रविवार को एससीएसटी एक्ट को भी जोड़ दिया है।
8 of 12
rohtak rape
इन छह को नामजद किया गया हे
युवती के परिजनों ने मामले में अन्य की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। युवती की मां ने बताया कि इस मामले में आरोपी का भाई कुलदीप व अमित, उसकी मां शीला व उनके पड़ोस में रहने वाले बेद, नवीन और विनोद की भूमिका भी संदिग्ध हैं। इस पर पुलिस ने सभी छह को भी नामजद कर लिया है। पुलिस उनके मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
9 of 12
Rohtak gang rape
मामा ने पुलिस अफसर पर शक जताया
इतना ही नहीं युवती के मामा ने आरोपी सुमित के एक अन्य रिश्तेदार रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि सुमित सोनीपत से उसकी भांजी को रोहतक ही क्यों लेकर गया। वह अन्य स्थानों पर क्यों नहीं ले गया। पूर्व पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार होने के चलते ही उसकी भांजी को रोहतक ले जाया गया था।
10 of 12
Rohtak gang rape
परिवार की आर्थिक स्थिति है कमजोर
युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। वह करीब आठ माह पहले ही अपने एक कमरे के घर में आकर रहने लगे थे। उन्होंने पुराने घर को बेचकर यह घर बनाया है। घर का खर्च चलाने के लिए ही युवती फैक्ट्री में काम करने जाती थी। जहां से वह करीब छह हजार रुपये महीना कमाती थी। वहीं, युवती का भाई मजदूरी करता है, जिससे उनका गुजर-बसर हो रहा है।
11 of 12
रोहतक गैंगरेप और बर्बरता केस में एडीजीपी अखिल अहमद
मामले की हर पहलू से हो रही जांच
एडीजीपी मोहम्मद अकील ने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों ने कुछ अन्य लोगों के नाम लिए हैं, जिनको भी नामजद कर लिया गया है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराने की अपील की जाएगी, जिससे दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि युवती के परिजनों द्वारा पहले कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। अगर कोई मौखिक शिकायत दी गई है तो उसकी भी जांच कराएंगे।
पीड़िता के मां-बाप ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित युवती के मां-बाप ने न्याय की गुहार लगाई है।जो दामनी के साथ हुआ उनकी बेटी के साथ उससे बदतर हुआ है। पीड़ित युवती की मां ने कहा अभी भी जान का खतरा है। अभी दो आरोपी पकड़े हैं, लेकिन अभी हमें डर है, घर के बाहर नहीं जा सकते। इस कांड को देखर उन्होंने कहा कि कोई बेटियों को पैदा न करें। युवती के पिता ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।