पंजाब के अमृतसर में आज हुए सरबत खालसा में हजारों की संख्या में सिखों ने शिरकत की, जिनके बीच 4 बेहद महत्वपूर्ण फरमान जारी किए गए। आप भी जानिए।
विज्ञापन
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
2 of 13
सरबत खालसा में सबसे पहले ज्ञानी गुरबचन सिंह को हटाकर जगतार सिंह हवारा को अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
3 of 13
केपीएस गिल और कुलदीप सिंह बराड़ को तनखैय्या घोषित किया गया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दिया सम्मान फखरे कौम वापस लिया गया। संत दादूवाल को श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार बनाया गया है।
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
4 of 13
विशेष बात ये रही कि सिख संगठनों द्वारा बुलाए गए इस सरबत खालसा में जहां हर जिले से 5-5 हजार सिख हिस्सा लेने पहुंचें, वहां पंजाब सरकार, शिरोमणि अकाली दल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों ने इसे असैद्धांतिक करार दिया।
विज्ञापन
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
5 of 13
सरबत खालसा आज अखंड पाठ के भोग के साथ शुरू हुआ। देखते ही देखते देश भर के सिख संगठनों के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में पंडाल में जमा हो गए।
विज्ञापन
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
6 of 13
पुलिस विभाग की ओर से सरबत खालसा के दौरान किसी भी तरह के टकराव से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे अमृतसर को छावनी में तब्दील किया गया था।
विज्ञापन
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
7 of 13
चप्पे-चप्पे पर रिजर्व पुलिस बल के साथ-साथ आईटीबीपी के जवान भी तैनात किए गए। इसके अलावा महिला पुलिस को भी तैनात किया गया। अमृतसर शहर आने वाली हर बस, कार और अन्य वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने कई बसों को कब्जे में भी लिया।
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
8 of 13
आयोजकों का दावा है कि गुरु नगरी में दो लाख से अधिक श्रद्धालु सरबत खालसा में हिस्सा लेने के लिए सोमवार शाम तक पहुंचे। पांच लाख के करीब श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
9 of 13
कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची संगत होटलों, गुरुद्वारा साहिब और लोगों के घरों में ठहरी है। सरबत खालसा के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरमंदिर साहिब भी पहुंच गए हैं, जो अलग अलग सरायों में ठहरे हैं।
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
10 of 13
सरबत खालसा का आयोजन करने वाले 24 से भी अधिक नेता अमृतसर पहुंच हुए हैं और वे सभी अलग-अलग जगह पर ठहरे हैं। चर्चा है कि सरबत खालसा के दौरान यहां सिख पंथ, कौम के भविष्य के लिए कई और सार्थक फैसले लिए जाएंगे, वहीं पांचों तख्तों के जत्थेदारों को भी उनके पदों से हटाए जाने की संभावना है।
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
11 of 13
अकाली दल यूनाइटेड के नेता भाई मोहकम सिंह ने कहा कि सरबत खालसा पूरी तरह सफल होगा। देश व विदेशों से करीब पांच लाख श्रद्धालु इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। सरकार ने सरबत खालसा के रास्ते में रुकावटें खड़ी कीं तो यह सरकार के लिए मुश्किल बनेंगी।
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
12 of 13
मोहकम सिंह ने कहा कि सिख कौम का अब पांच तख्तों के जत्थेदारों पर विश्वास नहीं रह गया है। सिख कौम अब अपनी अगुवाई किसी योग्य नेता के हाथों में सौंपना चाहती है। वहीं पांच प्यारों की ओर से तलब किए जाने के बावजूद जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश नहीं हुए हैं। इसलिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पास भी अब दिवाली पर कौम के नाम संदेश का कोई अधिकार नहीं रह गया है।
देखिए, सरबत खालसा में जारी हुए ये चार महत्वपूर्ण फरमान
13 of 13
मोहकम सिंह ने कहा कि एसजीपीसी भी जत्थेदारों को पांच प्यारों के आदेशों के बावजूद पदों से हटा नहीं रही है। इसलिए अब सिख कौम अपना और जत्थेदारों के भविष्य का फैसला खुद करेगी।