फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 1 जनवरी से बदल गई ये 11 चीजें, लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

Mon, 15 Jan 2018 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
new year
नए साल पर संकल्पों के बीच हम आपको बता रहे हैं, सरकार द्वारा किए गए 11 ऐसे बदलावों के बारे में, जो आपकी जेब पर भी असर डालेंगे। देखिए...
विज्ञापन

2 of 12
aadhaar card - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आधार लिंकः अब घर बैठे जोड़िए
मोबाइल सिम कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए कंपनी आउटलेट तक जाना जरूरी नहीं। 1 जनवरी से यह घर बैठे हो जाएगा। आपको सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा। इस ओटीपी को प्रोवाइडर की वेबसाइट पर दर्ज करते ही आपका आधार नंबर सिम कार्ड से लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 12
डेबिट कार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
डेबिट कार्ड: 2000 तक की खरीदारी पर फीस नहीं
डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए डेबिट कार्ड से 2000 रुपये तक की खरीदारी पर शुल्क नहीं लगेगा। केंद्र सरकार ने इस खरीद पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) में छूट दे दी है। यह व्यवस्था भी 1 जनवरी से लागू होगी और कम से कम दो साल तक जारी रहेगी।

4 of 12
jewellery - फोटो : डेमो
सोना: जरूरी हो सकता है हॉलमार्क
सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क को अनिवार्य हो सकता है। हॉलमार्क के साथ कैरेट की भी जानकारी देनी होगी। इसके बाद 14, 18 और 22 कैरेट के आभूषण ही मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 12
saving
बचत: एनएससी और पीपीएफ पर कमाई घटेगी
पीपीएफ-एनएससी जैसी छोटी बचत पर जनवरी-मार्च, 2018 की तिमाही में ब्याज में 0.2% की कमी होगी। सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और बचत खाते को इस कटौती से अलग रखा गया है।
विज्ञापन

6 of 12
cheque book
6 बैंकों के चेक अब नहीं होंगे मान्य
1 जनवरी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारकों के लिए नए नियम लागू हो जाएंगे। जिन लोगों के पास एसबीआई में मर्ज हो चुके बैंकों की चेकबुक हैं, वे इन्हें बदलवा लें। इन बैंकों की पुरानी चेक बुक और IFSC कोड 31 दिसंबर के बाद मान्य नहीं होंगे। एसबीआई के आदेश के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ रायपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और भारतीय महिला बैंक के खाताधारकों को नई चेक बुक के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

7 of 12
Buying used car,
महंगी होंगी कारें
देश की लगभग सभी कार कंपनियां 1 जनवरी 2018 से दाम बढ़ाने जा रही हैं। जिन कंपनियों ने अभी तक अपनी कारों के दाम बढ़ाने के ऐलान कर दिया है, उनमें मारुति सुजुकी, होंडा कार्स, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्‍कोडा, टोयोटा, फॉक्‍सवैगन इंडिया, रेनो, निसान, फोर्ड शामिल हैं। कार कं‍पनियों ने अधिकतम अपने कारों की कीमतों में 4 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी का एलान किया है। कारों के दाम मॉडल के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

8 of 12
टू व्हीलर्स डिस्काउंट सेल
महंगी होंगी बाइक
दुनिया की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी नए साल से अपने टू-व्हीलर की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहली जनवरी 2018 से देशभर में सभी मोटरसाइकल्स के एक्स शोरूम प्राइस में बढ़ोतरी होने जा रही है। मोटरसाइकल बनाने की लागत में हुई बढ़ोतरी की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने मोटरसाइकल के दाम में 400 रुपए की बढ़ोतरी की है।

9 of 12
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : Market Land
ऑनलाइन शॉपिंग हुई सुरक्षित
ई-कॉमर्स इकाइयां अगर मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) का जिक्र प्रॉडक्ट्स की पैकिंग पर साफ तौर पर करने से जुड़े नए नियमों का पालन नहीं करेंगी तो उन्हें जुर्माना देना होगा और यहां तक कि जेल की सजा भुगतनी भी पड़ सकती है। प्री-पैकेज्ड कमोडिटीज से जुड़े ये नए नियम अगले साल पहली जनवरी से लागू होंगे।

10 of 12
जीएसटी - फोटो : Amar Ujala
जीएसटीः ई-वे का 15 जनवरी से ट्रायल
जीएसटी में कर चोरी पर लगाम लगाने के लिए 50 हजार से ज्यादा की वस्तुओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ई-वे बिल अनिवार्य कर दिया गया है। इसका ट्रायल 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। बिल का फॉर्मेट 15 जनवरी से मिलने लगेगा। राज्य के भीतर सप्लाई के लिए यह 1 जून से जरूरी होगा। इसके बाद दो हफ्ते तक कारोबारी ट्रायल के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

11 of 12
money
किसानों के सीधे खाते में जाएगी खाद सब्सिडी
नए साल में किसानों को खाद की सब्सिडी अब सीधे उनके खाते में मिलेगी. 14 राज्यों को छोड़ बाकी देश में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। जो राज्य इसे लागू करने में पीछे हैं, उनमें गुजरात, झारखंड, बिहार जैसे राज्य शामिल हैं।
विज्ञापन

12 of 12
money
छोटी सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट 0.2% कम हो जाएगा। जनवरी-मार्च तिमाही में एनएससी और पीपीएफ पर 7.6% ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.3% और सुकन्या समृद्धि पर 8.1% होगी। सीनियर सिटिजंस सेविंग्स स्कीम पर 8.3% का इंटरेस्ट रेट बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें