बॉलीवुड के हिट निर्देशक महेश भट्ट भारत-पाक की दोस्ती पर आधारित पंजाबी फिल्म ‘दुश्मन’ बनाएंगे। चंडीगढ़ में ‘दुश्मन’ के राज खोले महेश भट्ट ने।
विज्ञापन
महेश भट्ट 'दुश्मन' में दिखाएंगे पाकिस्तान की दोस्ती
2 of 7
फिल्म की घोषणा महेश भट्ट ने चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरियट में की। मौके पर उनके साथ फिल्म की प्रोजेक्ट हेड शगुफ्ता रफीक भी थीं। महेश भट्ट ने फिल्म बनाने वाली स्थानीय कंपनी येलोस्टोन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड का लोगो भी लांच किया।
विज्ञापन
महेश भट्ट 'दुश्मन' में दिखाएंगे पाकिस्तान की दोस्ती
3 of 7
महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म का विषय उनके दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि यलोस्टोन प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर विनय भारद्वाज जब उनके पास फिल्म की कहानी लेकर आए तो शगुफ्ता भी थीं। उन्होंने धीरज रतन की कहानी के ऊपर काम शुरू किया। अब स्क्रिप्ट ऐसी दमदार बन गई है जो सबसे अलग होगी।
महेश भट्ट 'दुश्मन' में दिखाएंगे पाकिस्तान की दोस्ती
4 of 7
महेश भट्ट ने कहा कि पंजाबी सिनेमा लीडिंग सिनेमा है। इसमें जड़ों से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि लकीरें खींचने से कल्चर बदलते नहीं हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म जुलाई में शूट होगी। धीरज रतन की स्क्रिप्ट में हमने गहराई तलाशी। जो निकला वह अचूक है। यह फिल्म जज्बात की कहानी है
विज्ञापन
महेश भट्ट 'दुश्मन' में दिखाएंगे पाकिस्तान की दोस्ती
5 of 7
तुसी सारयां ने अग ला दी......। आनंदपुर साहिब से आई गतका टीम को बधाई देने का यह अंदाज है बॉलीवुड के हिट निर्देशक महेश भट्ट का। महेश भट्ट का यह पंजाबी अंदाज सबको लुभा गया।
विज्ञापन
महेश भट्ट 'दुश्मन' में दिखाएंगे पाकिस्तान की दोस्ती
6 of 7
रिलीज से पहले विवादों में घिरी ‘रॉकस्टार’ बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म ‘द मैसेंजर ऑफ गॉड’ को लेकर बॉलीवुड ने चुप्पी साधी हुई है लेकिन निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने कहा है कि फिल्म को जब सेंसर ने मंजूरी दे दी है तो उसे रिलीज करने में क्या आपत्ति। उन्होंने कहा कि फिल्म के साथ न्याय होना चाहिए।
महेश भट्ट 'दुश्मन' में दिखाएंगे पाकिस्तान की दोस्ती
7 of 7
महेश भट्ट का काफिला चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से शाही अंदाज में निकला। वह जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर आए तो उनको रिसीव करने के लिए लग्जरी कार और उनको एस्कार्ट करने के लिए बाइक सवार मौजूद रहे। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फेंस से उनको गतका दिखाया गया। जिसकी उन्होंने तारीफ की।