फिल्म दंगल का गाना ‘बापू तू हानिकारक है’ फोगाट पर सटीक बैठता है। यह बात उनकी दोनों बेटियों रितू और संगीता ने भी मानी है। वह बताती हैं कि पिता जी का अनुशासन बेहद कड़ा था। वह कहती हैं कि गाने में सच्चाई है।
विज्ञापन
2 of 5
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
वह बताती हैं कि हमें ट्रेनिंग देने के लिए पिता जी तीन बजे उठकर अभ्यास कराते थे। वह बताती हैं कि जिस दिन कभी पापा सुबह के समय नहीं रहते और हम थोड़ी मस्ती करते तो मां यह सब पिता को बता देती थी।
विज्ञापन
3 of 5
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तो कई बार पिटाई भी होती थी, लेकिन पिता जी जितना डांटते थे उतना ही प्यार भी करते हैं। वह वे बताती हैं कि पिता हमारी ट्रेनिंग भी लड़कों के साथ करते हैं ताकि हम उनसे कहीं पीछे न रह सकें।
4 of 5
महावीर फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
सरकार से न मैट मिला न पैसा
महावीर फोगाट को इस बात का मलाल है कि छह अंतरराष्ट्रीय पहलवान तैयार किए जाने के बाद भी उन्हें सरकार से आज तक कुश्ती के लिए मैट तक नहीं मिल सका है। उन्हाेंने कहा कि इतना समय बीतने के बाद भी उनकी बेटियों को मिलने वाले पुरस्कार की राशि नहीं मिल पाई है।
लीग से फायदा-
फोगाट ने कहा कि हाल में शुरू हुई कुश्ती लीग से गरीब परिवार के बच्चे, जोकि पहलवानी में करियर बना रहे हैं, उन्हें काफी फायदा मिलेगा। लीग में पैसा आने से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी। वीरवार को प्रेस क्लब में महावीर फोगाट के जीवन पर बनी किताब दंगल का भी खुद उन्होंने विमोचन किया।