फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाला बॉडी बिल्डर हांगकांग में बना चैम्पियन, डाइट चौंकाने वाली

Thu, 22 Dec 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बॉडी बिल्डर इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों
पुलिस वाले इस बॉडी बिल्डर ने हांगकांग में ऐसा हुनर दिखाया कि हर किसी के मुंह पर इनका नाम है। देखिए कैसे बनाई गजब की बॉडी?
विज्ञापन

2 of 6
बॉडी बिल्डर इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों
ये हैं चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों, जिन्होंने हॉगकांग में अमेच्योर मिस्टर ओलंपिया 2016 में भारत के लिए चौथा स्थान प्राप्त किया है। हरिंदर देश में भी कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वह पांच बार मिस्टर चंडीगढ़ बन चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बॉडी बिल्डर इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों
हरिंदर सेखों साइबर सेल चंडीगढ़ में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। अपनी गजब की बॉडी का राज बताते हुए सेखों कहते हैं कि 24 घंटे की ड्यूटी में भी जिम के लिए समय निकला लेता हूं। रोज सुबह 5 बजे उठकर जिम जाता हूं। वहां वर्कआउट करने के बाद ड्यूटी पर जाता हूं।

4 of 6
बॉडी बिल्डर इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों
हरिंदर बताते हैं कि उनके लिए सबसे बड़ा चैलेंज अपने शरीर से वेट को कम करना था। इस दौरान अपने शरीर के सभी कट्स की बनावट को बरकरार रखते हुए इन्हें और भी बेहतर बनाना था। बस इसी टारगेट को ध्यान में रखकर प्रैक्टिस करता रहा।
विज्ञापन

5 of 6
बॉडी बिल्डर इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों
अपनी डाइट के बारे में हरिंदर बताते हैं कि मैं रोजना 20 अंडे और बादाम खाता हूं। अंडे का सिर्फ व्हाइट पार्ट खाता हूं, इमसमें प्रोटीन होता है। डेली 6 लीटर पानी पीता हूं। इसके अलावा वे स्टीम या वाउल किया चिकन भी खाते हैं। इसके अलावा सिंपल नींबू पानी, सलाद और एक्स्ट्रा प्रोटीन के लिए डेली 20 बादाम और दो से तीन अखरोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉडी बिल्डर इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों
हरिंदर बताते हैं कि हांगकांग में हुई प्रतियोगिता में दुनिया भर के 28 देशों के बॉडी बिल्डर हिस्सा लेने आए थे और सभी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग थे। सिर्फ में ऐसा खिलाड़ी ​था, जो बॉडी बिल्डर होने के साथ-साथ इंस्पेक्टर भी था। चुनौती ​थी, लेकिन अधिकारियों और पत्नी ने इतना प्रोत्साहित किया कि मेरा आत्मविश्वास ​डगमगाया नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें