आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में बबीता फोगाट की बाउट से पहले पिता महावीर फोगाट के साथ ऐसी हरकत हो गई कि उनकी बेटियां हैरान रह गईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बबीता फोगाट
आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेल चल रहे हैं। वीरवार को भारतीय पहलवान बबीता फोगाट की फाइनल बाउट थी। पिता महावीर फोगाट बेटी की बाउट देखने के लिए पहुंचे थे, लेकिन बाउट से ठीक पहले उनके साथ मूवी 'दंगल' वाला सीन दोहरा दिया गया। और महावीर फोगाट मैच नहीं देख पाए, मुकाबला खत्म होने के बाद ही वे बेटी से मिल पाए।
विज्ञापन
3 of 7
बबीता फोगाट
हुआ ये कि महावीर फोगाट बेटी पहली बार बेटी का मैच देखने गोल्ड कोस्ट पहुंचे, लेकिन उन्हें स्टेडियम में एंट्री का टिकट ही नहीं मिला। बबीता पिता के लिए एक दिन पहले से टिकट मांग रही थीं, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। नतीजा यह रहा कि महावीर फोगाट दिनभर टिकट के इंतजार में स्टेडियम के बाहर खड़े रहे। बबीता ने ऑस्ट्रेलियाई एथलीटों से मदद मांगी और उनके पिता को मुकाबले के बाद एंट्री मिल पाई।
4 of 7
बबीता फोगाट
वहीं इस बर्ताव से फोगाट बहनें बेहद दुखी हैं। बबीता फोगाट ने भी दुख जताते हुए कहा कि मेरे पिता पहली बार मेरा मुकाबला देखने के लिये आये थे, लेकिन मुझे दुख है कि मौके पर मौजूद होने के बावजूद वह टिकट हासिल नहीं कर पाए। एक खिलाड़ी दो टिकट का हकदार होता है लेकिन हमें वे नहीं दिये गए। मैंने अपनी तरफ से बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बाहर बैठना पड़ा। इस वजह से वे टीवी पर भी मुकाबला नहीं देख पाए।
विज्ञापन
5 of 7
पहलवान बबीता फोगाट
इस मामले में गेम्स में भारतीय दल के मिशन प्रमुख विक्रम सिसोदिया ने कहा कि हमें कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन से टिकट मिले थे। वे टिकट हमने संबंधित खेलों के कोच तक पहुंचा दिए थे। हमने पांच टिकट रेसलिंग के मैच के लिए उनके कोच राजीव तोमर को दिए थे। हमें नहीं पता कि बबीता फोगाट और उनके पिता महावीर फोगाट को टिकट क्यों नहीं मिला। हो सकता है कि वे ज्यादा टिकट मांग रही हों।
विज्ञापन
6 of 7
geeta phogat, babita phogat
बता दें कि इससे पहले साइना नेहवाल के पिता के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। साइन ने पिता को एक्रीडिटेशन नहीं मिलने पर कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम से हटने की धमकी दी थी। बाद में भारतीय ओलिंपिक संघ ने उनके पिता के लिए एक्रीडिटेशन करवाया। इस पर बबीता ने कहा कि एक्रीडिटेशन मिले न मिले, फर्क नहीं पड़ता। पर मामला सिर्फ टिकट का था, अगर वो मिल जाते तो पिता मैच देख पाते।
गौरतलब है कि महावीर फोगाट वही शख्स है, जिसने देश को इंटरनेशनल रेसलर दिए हैं- गीता फोगाट, बबीता फोगाट, विनेश फोगाट। वे इनके पिता है और कोच भी। इन्हीं के जीवन पर आमिर खान ने दंगल मूवी बनाई थी, जिसमें महावीर फोगाट का किरदार उन्होंने खुद निभाया था। गीता] बबीता और विनेश ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। तीनों ही कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में कई पदक जीत चुकी हैं।