100 साल बाद इसबार महाशिवरात्रि पर ये खास संयोग बन रहा है। इस विधि से पूजा करेंगे तो सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Lord Shiva
शिवरात्रि पर मंगलवार को 100 साल बाद प्रदोष व्रत, महाशिवरात्रि और त्रयोदशी तीनों का विशेष योग बन रहा है। इसमें भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन
3 of 7
Lord Shiva
- फोटो : File Photo
महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि सौ साल बाद आज प्रदोष व्रत, शिवरात्रि और त्रयोदशी का विशेष संयोग बन रहा है। यह संयोग मंगलवार देर रात 10:34 मिनट तक रहेगा। इसी काल में भगवान शिव को जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
4 of 7
lord shiva
उन्होंने बताया कि बुधवार को भी त्रयोदशी सुबह 8:04 बजे तक रहेगी। उस वक्त भी भगवान शिव को जल चढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार अर्द्ध रात्रि को भस्म से भगवान शिव की आरती की जाएगी। शिवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए ध्यान कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
lord shiva symol image
नारियल और गुड़ की भेली चढ़ाने की परंपरा
महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि भगवान शिव पर नारियल और गुड़ की भेली चढ़ाने की परंपरा है। जिन श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो जाती है, वे भगवान शिव को नारियल और गुड़ की भेली चढ़ाते है। उन्होंने बताया मंदिर से कुछ दूरी पर एक टीले पर दुर्वासा ऋषि का मंदिर है। मान्यता है कि उन्होंने यहां 88 हजार वर्ष तक तप किया था। यह टीला उसी की राख से बना हुआ है। भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद दुर्वासा ऋषि के दर्शन करने चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
lord shiva statue
एलसीडी पर कर सकेंगे शिवलिंग के दर्शन
मेले की कार्यक्रमों को एक साथ एलसीडी पर देखने के साथ शिवलिंग के दर्शन भी कर सकेंगे। महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि मंदिर में खड़े त्रिशूल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। यह करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र पर नजर रख सकता है। इससे श्रद्धालु एलसीडी पर एक बार में पूरे मेले के साथ ही शिवलिंग के दर्शन भी कर सकेंगे।
50 से ज्यादा संस्थाएं करेंगी भंडारा
महाशिवरात्रि पर अरुणाय में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। शिवरात्रि पर 50 से ज्यादा संस्थाएं भंडारा लगाएंगी। इसके लिए संस्थाओं के सदस्य कई दिन पहले अरुणाय धाम पहुंच गए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगेगा। यह भाप से तैयार होगा।