हड़ताल कर रहे सेक्टर 11 के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के होस्टलर्स की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। धक्का-मुक्की उस वक्त हुई, जब पुलिस वाले एक आउटसाइडर को पकड़ कर ले जाने लगी। आउटसाइडर को पुलिस जैसे ही गाड़ी में बिठाने लगी, हड़ताली स्टूडेंट्स भी गाड़ी में चढ़ने लगे। ये स्टूडेंट्स हॉस्टल की मेस के खाने संबंधी शिकायतों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। हंगामा होते देख कॉलेज प्रशासन अधिकारियों ने भी हड़ताली स्टूडेंट्स को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।