फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर मर्डर केस में खुलासा, ये हरकत बन गई पूरे परिवार की हत्या की वजह

Sun, 11 Jun 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
Ludhiana Murder
फाइनेंसर और उसके परिवार के सनसनीखेज मर्डर केस में झकझोर देने वाला खुलासा हुआ। मर्डर के पीछे की ये कहानी सामने आई है।
 
विज्ञापन

2 of 9
Ludhiana Murder
लुधियाना के डुगरी इलाके में रहने वाले फाइनेंसर सुनील गुप्ता और उनकी पत्नी नीलम गुप्ता की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अनुसार वे केवल लूट करने गए थे, लेकिन ज्यादा शोर हो जाने के कारण उन्हें सुनील और नीलम को गोली मारनी पड़ी ताकि आवाज सुनकर कोई उनके रास्ते में न आए और वे आराम से फरार हो जाएं। 
 
विज्ञापन

3 of 9
Ludhiana Murder
पुलिस ने एक आरोपी को तो मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी के आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर, तीन कारतूस और मौके से तीन खोल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से लूटी हुई सोने की चेन, 7300 रुपये की नगदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने चंद्र नगर के रहने वाले राजू तिवाड़ी, भाई रणधीर सिंह नगर के रहने वाले सोनू अली, गांव सुनेत के संदीप सिंह और मोहल्ला न्यू चंद्र नगर के रहने वाले अमन मसीह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

4 of 9
Ludhiana Murder
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने कहा कि आरोपी राजू और सोनू अली बचपन के दोस्त थे और कुछ साल पढ़ाई भी इकट्ठे की थी। सोनू अली बुटीक पर काम करने लगा, जबकि राजू डीएमसी अस्पताल में वार्ड ब्वाय लग गया। दोनों शार्ट कट तरीके से पैसा कमाना चाहते थे। इसके बाद सोनू ने फाइनेंसर सुनील को लूटने की योजना बनाई। उन्होंने डीएमसी में ही काम करने वाले संदीप और अमन मसीह को भी अपने साथ मिला लिया। 12 दिन पहले सोनू ने सभी को सुनील का घर दिखाया। उसी दिन राजू और संदीप दोनों सुनील के पास ब्याज पर पैसे मांगने के लिए गए, लेकिन उसने चेक और कुछ कागजात मांगे। 
विज्ञापन

5 of 9
Ludhiana Murder
वीरवार रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे राजू अमन को अपने घर ले आया। वहीं राजू ने अमन को पिस्तौल दिखाया और कहा कि आज लूट करने जाना है। दोनों ने वहां से संदीप को फोन पर डुगरी बुला लिया। डुगरी पहुंचने पर संदीप और राजू एक बाइक पर सुनील के दफ्तर पहुंचे, जबकि अमन स्कूटी पर कुछ दूरी पर खड़ा रहा। राजू और संदीप अंदर गए और जाते ही सुनील से पैसे मांगे और लॉकर का कोड पूछा, लेकिन सुनील ने कुछ नहीं दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 9
Ludhiana Murder
संदीप ने उसकी बाजू पीछे की तरफ मोड़ दी और उसकी जेब में पड़े 7300 रुपये निकाल लिए। जब सुनील ने विरोध किया तो राजू ने उसे गोली मार दी। शोर सुन कर नीलम वहां पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी गोली मार दी। आरोपी राजू वहां से बाहर की तरफ भागा, जबकि संदीप डर के मारे ऊपर चढ़ गया और छत से कूद गया। वह वहीं गिर गया और लोगों के हत्थे चढ़ गया, जबकि अमन और राजू वहां से भाग गए। 
विज्ञापन

7 of 9
Ludhiana Murder
पुलिस के अनुसार जिस बुटीक पर नीलम सूट सिलवाती थी वहीं पर सोनू अली काम करता था। जिस कारण उसे उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी कि कौन कब घर में होता है। सोनू ने सुनील से चालीस हजार रुपये ब्याज पर भी लिए हुए थे। वह पिछले सात आठ साल से उससे पैसे का लेन देन कर रहा था। चेक बाउंस होने के बाद उसका केस भी चल रहा था।

8 of 9
Ludhiana Murder
12 दिन पहले हुई प्लानिंग के तहत सोनू ने आरोपियों को सारी जानकारी दे दी थी। वह खुद मौके पर नहीं गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों को जानकारी थी कि सुनील के पास पांच से छह लाख रुपये हैं। आरोपी सिर्फ लूट करने गए थे, लेकिन शोर काफी मच गया तो उन्होंने फाइनेंसर सुनील और उसकी पत्नी को गोली मार दी। ताकि आवाज सुन कर आस-पास का कोई व्यक्ति उनके रास्ते में न आए और वह फरार हो जाएं। 
विज्ञापन

9 of 9
Ludhiana Murder
आरोपी संदीप डर के मारे ऊपर चढ़ गया और भागने के लिए छत से कूद गया। पांव टूटने की वजह से वह भाग नहीं सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी राजू और अमन मसीह शाम सात बजे तक इकट्ठा ही रहे है। देर रात सभी आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। सुनील और नीलम के शव का वीरवार रात को पोस्टमार्टम किया गया। शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें