जन्मदिन पर फेसबुक से लाइव होकर एक युवक फंदा लगाने लगा, दोस्त ने लाइव देखा तो भागकर उसके घर पहुंचा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Ludhiana Suicide
घटना पंजाब के लुधियाना की है। सलेम टाबरी इलाके में एक टावर पर काम करने वाले पायल निवासी राजविंदर सिंह मंगलवार दोपहर अपने जन्मदिन पर फेसबुक से लाइव होकर अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। फेसबुक पर लाइव होते ही उसने अपने नजदीकी साथी लाडी को याद किया। जब लाडी ने उसे फेसबुक पर लाइव होकर फंदा लगाते देखा तो वह तुरंत उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
3 of 7
Ludhiana Suicide
उसने दरवाजा काफी देर तक खटखटाया, लेकिन अंदर से नहीं खुला। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो राजवीर की मौत हो चुकी थी। सुसाइड करने से पहले वह बाजार भी गया और शापिंग की। शॉपिंग के बाद घर आकर उसने फंदा लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
4 of 7
Ludhiana Suicide
फेसबुक पर लाइव होते ही आई लव यू और बोला आई मिस यू
अपने कमरे में घुसने के बाद जब राजवीर फेसबुक पर लाइव हुआ तो उसके चेहरे पर किसी तरह की कोई घबराहट नहीं थी। उसने फेसबुक पर सभी को आईलवयू और आईमिस यू बोला। उसने कहा कि आज सब फेसबुक पर लाइव आत्महत्या देखें। उसके बाद राजवीर ने टेबल लगाया। पंखे के साथ रस्सी पहले ही लगी हुई थी। रस्सी का फंदा बनाकर उसने गले में डाल लिया।
विज्ञापन
5 of 7
सुसाइड
- फोटो : demo pic
इसी दौरान उसने अपने नजदीकी दोस्त लाडी का नाम लिया। लाडी उसे फेसबुक पर सुसाइड करता देख तुरंत उसके घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने की मिन्नतें की। इसी दौरान राजवीर ने उसे जवाब दिया कि लाडी यार फेसबुक पर देख क्या सीन चल रहा है। तू दरवाजा जितना मर्जी खटखटा यह नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
6 of 7
लाडी की काफी मिन्नतों के बाद भी वह नहीं माना। फेसबुक पर अंत में उसने कहा कि उसे नहीं पता कि कौन कौन लाइव है। उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। लास्ट में उसने आईलवयू और आइमिसयू कहा औ बोला कि आज मेरा अंतिम दिन है ओके। इसके बाद की कोई भी वीडियो क्लिप नहीं बनी।
थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि राजवीर मानसिक रूप से परेशान था, जिस कारण उसने आत्महत्या की है। उसके परिजनों के बयानों पर कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।