शादी के 7 साल तक हुए नहीं और अब इस महिला के घर में एक साथ 4 बच्चों की किलकारियां गूंजी। देखिए खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
लुधियाना में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
पंजाब में लुधियाना की रहने वाली रमनदीप कौर को यह खुशी नसीब हुई। रमनदीप 2009 में बरनाला के धनौला कस्बे में रहने वाले रणवीर के घर आई थीं। पहला साल तो शादी की खुशियां मनाते बीत गया। पर जैसे ही दो साल गुजरे तो मां नहीं बन पाने का दुख सताने लगा।
विज्ञापन
3 of 8
लुधियाना में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
रमनदीप ने बताया कि औलाद की चाह में उन्होंने स्पेशलिस्ट गाइनीकोलॉजिस्टों से सलाह ली। इसके बाद उन्हें टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से एक साथ चार खुशियां हासिल हो गईं। वह 8 महीने के टाइम में ही एक साथ दो बेटों और दो बेटियों की मां बन गईं। चारों बच्चे एक साथ पैदा होने के बावजूद उन्हें ऑक्सीजन लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।
4 of 8
लुधियाना में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
रमनदीप ने बताया कि बच्चे 25 दिन के हो गए हैं और उसके बाद भी बच्चे तंदरुस्त हैं और जिस बच्चे का वजन सबसे कम था, वह भी बढ़कर दोगुना हो गया है। बुधवार को राणा हॉस्पिटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेशे से टीचर रमनदीप कौर और बैंक कर्मचारी रणवीर सिंह ने अपनी यह खुशी सभी से साझा की।
विज्ञापन
5 of 8
लुधियाना में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
दोनों ने बताया कि शादी के बाद लगातार वे यहां वहां भटकते रहे। ताकि उन्हें भी मां-बाप बनने का सुख हासिल हो सके। लेकिन हर जगह से नाउम्मीद होकर लौटे। फिर उन्हें टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से एक साथ चार खुशियां हासिल हो गईं। पति के सहयोग और डॉक्टर विजयदीप के इलाज ने जीवन की कठिनाइयों को एक ही पल में खत्म कर दिया।
विज्ञापन
6 of 8
लुधियाना में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
रमनदीप का इलाज करने वाली गाइनीकोलॉजिस्ट व आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. विजयदीप कौर ने बताया कि रमनदीप और रणवीर फरवरी 2016 में उनके पास आए थे। टेस्ट करने के बाद पता चला कि रमनदीप की ओवरी में बनने वाले अंडे कमजोर हैं, इससे यह प्रॉब्लम आ रही है। फिर उन्होंने ओवरी में बने चारों अंडों के सहारा लेकर इलाज शुरू किया और मई में रमनदीप की प्रेगनेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
7 of 8
लुधियाना में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
विजयदीप ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि उसके गर्भाश्य में एक साथ चार बच्चे पल रहे हैं। यह थोड़ा रिस्की भी थी, लेकिन रमनदीप और उनके पति रणवीर ने चारों बच्चों को जन्म देने का मन बनाया। सात महीने पूरे होने पर उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया और 8 महीने पूरे होते ही 16 दिसंबर 2016 को रमनदीप एक साथ चार बच्चों की मां बन गई।
विजयदीप ने बताया कि चारों में एक बच्चे का वजन 1.8 किलोग्राम, दूसरे का 1.46 किलोग्राम, तीसरे का 1.34 किलोग्राम और चौथे का वजन 990 ग्राम था। जन्म के बाद की कांप्लीकेशन से बचाने के लिए बच्चों को कुछ दिन नर्सरी में रखा गया और अब चारों बच्चे पूरी तरह तंदरुस्त हैं।