लुधियाना में साइकिलों की तीन दुकानों में भयानक आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान खाक हुआ और एक युवक की मौत हुई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
साइकिल की 3 दुकानों में आग, एक की मौत, देखिए तस्वीरें
2 of 6
घटना लुधियाना के विश्वकर्मा चौक की है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह चोरी करने के इरादे से दुकान में घुसा होगा। अचानक आग लग गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
साइकिल की 3 दुकानों में आग, एक की मौत, देखिए तस्वीरें
3 of 6
आग लगने की घटना का सुबह पता चला। लोगों ने देखा तो तुरंत दुकान मालिकों को सूचना दी। पुलिस को भी सूचित किया गया। फायर बिग्रेड कर्मियों ने 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
साइकिल की 3 दुकानों में आग, एक की मौत, देखिए तस्वीरें
4 of 6
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो और चौकी मिलरगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के बारे में आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
साइकिल की 3 दुकानों में आग, एक की मौत, देखिए तस्वीरें
5 of 6
जानकारी के अनुसार अकाल साइकिल, एचके बाइक और गांधी ट्रेडिंग के मालिक अपनी दुकानें बद कर शनिवार देर रात घर चले गए। देर रात किसी ने दुकानों से धुआं निकलता देख इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जब दुकानें खोली गई तो आग भयंकर रुप धारण कर चुकी थी।
साइकिल की 3 दुकानों में आग, एक की मौत, देखिए तस्वीरें
6 of 6
आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसी दौरान चौकी मिल्लरगंज की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने के बाद एक एक कर फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियों ने पहुंच आग पर काबू पाया।