फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के इलाज को आई अमेरिकी मैम, दे बैठी दिल और शादी

Wed, 13 Jan 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बीमार भाई का इलाज कराने भारत आई अमेरिकी मेम हरियाणवी युवक को दिल दे बैठी। झज्जर में दोनों विवाह बंधन में बंध गए। देखिए, उन लव स्टोरी।
विज्ञापन

भाई के इलाज को आई अमेरिकी मैम, दे बैठी दिल और शादी

2 of 6
झज्जर जिले के गांव महराणा निवासी संदीप के मामा का गुड़गांव में मेदांता अस्पताल के निकट गेस्ट हाऊस है। मेदांता अस्पताल में अमेरिका निवासी नोदी रॉ नाम की एक युवती भाई का इलाज करवाने के लिए आई थी। इस दौरान वह संदीप के मामा के गेस्ट हाऊस में ठहरी थी।

विज्ञापन

भाई के इलाज को आई अमेरिकी मैम, दे बैठी दिल और शादी

3 of 6
इस दौरान संदीप व नोदि एक दूसरे के काफी करीब आ गए। भाई के इलाज के बाद नोदि अमेरिका लौट गई। लेकिन दोनों के प्यार की पींगे बढ़ते रहे। बात पहले फोन पर फिर फेसबुक और व्हाटसअप पर। अंत में नतीजा यह हुआ कि दोनों ने आपस में शादी करने का मन बना लिया।

भाई के इलाज को आई अमेरिकी मैम, दे बैठी दिल और शादी

4 of 6
बातचीत का दौर अगस्त 2015 में शुरू हुआ, फिर नवंबर माह तक बातचीत का दौर जारी रहा। फिर फेस बुक और व्हाटसएप ने नजदीकियां बढ़ाई। नोदि व संदीप के इस फैसले में परिजनों ने भी दोनों का साथ दिया। संदीप दुल्हन लाने के लिए अमेरिका तो नहीं जा पाया, लेकिन अमेरिकी मेम म्हारे छोरे को बिहाने भारत जरूर पहुंच गयी। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचा ली।

विज्ञापन

भाई के इलाज को आई अमेरिकी मैम, दे बैठी दिल और शादी

5 of 6
परिजन आये साथ: शादी में अमेरिका से नोदि के परिजन भी यहां पहुंचे। इस दौरान ऐसा कतई महसूस नहीं हो रहा था कि दो अलग-अलग कल्चर के युवाओं के बीच शादी की जा रही है। दोनों पक्ष के लोगों में जहां खुशी का माहौल था, वहीं आपस में एक दूसरे की संस्कृति से भी अवगत हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के इलाज को आई अमेरिकी मैम, दे बैठी दिल और शादी

6 of 6
हरियाणवीं गानों पर नाचे अमेरिकी: साथ आई अमेरिकी मेम की बहन ने भी अंग्रेजी गानों के साथ हरियाणवीं गानों पर जमकर ठुमके लगाये। दो दिल और दो देशों के मिलन के गवाह बनने पहुंचे ग्रामीण भी इस दौरान खुशी से फूल नही समां रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें