फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर मोहब्बत, मैरिज और अब मर्डर, तस्वीरें

Sun, 01 Feb 2015 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
स्पाइसजेट के इंजीनियर ने बंगलूरू निवासी फेसबुक फ्रेंड से 11 महीने पहले शादी रचाई थी। अब उसके मर्डर का इल्जाम पति के सिर पर है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

फेसबुक पर मोहब्बत, मैरिज और अब मर्डर, तस्वीरें

2 of 7
युवक की शादी बंगलूरू निवासी फेसबुक फ्रेंड से चैटिंग के बाद करीब 11 महीने पहले हुई थी। ससुराल पक्ष पर दहेज में मांगे जा रहे पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर हत्या का आरोप है। हालांकि, पंचकूला सेक्टर-26 निवासी ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।
विज्ञापन

फेसबुक पर मोहब्बत, मैरिज और अब मर्डर, तस्वीरें

3 of 7
करीब 23 वर्षीय पूजा की हत्या के आरोप में पुलिस ने स्पाइसजेट के इंजीनियर पति सुचित गुप्ता, सास-ससुर सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ चंडी मंदिर थाने में मामला दर्ज किया है।

फेसबुक पर मोहब्बत, मैरिज और अब मर्डर, तस्वीरें

4 of 7
सेक्टर छह स्थित जनरल अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, मृतका के गले पर तेजधार ब्लेड जैसे निशान मिले हैं। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फेसबुक पर मोहब्बत, मैरिज और अब मर्डर, तस्वीरें

5 of 7
पूजा की बड़ी बहन ममता ने बताया कि 29 तारीख की रात पूजा ने फोन कर बताया था कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। कुछ दिन पहले पूजा से मारपीट की गई थी, जिसकी फोटो पूजा ने परिवार को व्हाट्सएप पर भेजी थी।
विज्ञापन

फेसबुक पर मोहब्बत, मैरिज और अब मर्डर, तस्वीरें

6 of 7
मृतका के भाई नवीन ने बताया कि सात मार्च को उन्होंने पंचकूला आकर बहन की शादी की थी। इसमें करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे और 350 ग्राम सोने के आभूषण दिए थे। आरोप है कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये मांग रहे थे। रुपये नहीं मिलने पर पति ने कई बार मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर मोहब्बत, मैरिज और अब मर्डर, तस्वीरें

7 of 7
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे पूजा की अपनी मां जयश्री से फोन पर डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई थी। पूजा ने मां से कहा था कि मुझे यहां से ले जाओ। चंडी मंदिर थाना के एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें