बहुडा यात्रा के दौरान 26 जुलाई को भगवान मौसी के घर से अपने श्री मंदिर में विराजमान होंगे। सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर यह रथयात्रा सेक्टर-29, 30, 20, 20-21, 34-33, 44-45, 45, 46 और 47 होते हुए मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
'मौसी' के घर पहुंची भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, तस्वीरें
2 of 5
जगन्नाथ मंदिर का संचालन करने वाले उत्कल सांस्कृतिक संघ के सचिव एसके नायक ने बताया कि भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए व पूजा अर्चना की। इस मौके पर एडिशनल सॉलिशिटर जनरल सत्यपाल जैन व पूर्व डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
'मौसी' के घर पहुंची भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, तस्वीरें
3 of 5
भगवान की भव्य आरती के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ के रस्से को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची थी। रथ को खींचने के लिए एक ओर पुरुष तो दूसरी तरफ महिलाएं थीं।
'मौसी' के घर पहुंची भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, तस्वीरें
4 of 5
चंडीगढ़ में सेक्टर-31 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से दोपहर को रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा से पहले मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। हवन के बाद भगवान को बलभद्र और सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान करवाया गया।