फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कुष्ठ आश्रम में डाका, कत्ल कर लाखों लूटे

विज्ञापन
1 of 6
करीब दर्जन भर बदमाशों ने सरहिंद के कुष्ठ आश्रम में जमकर कहर बरपाया। यहां खून भी निकला और मौत भी हुई। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुष्ठ आश्रम में डाका, कत्ल कर लाखों लूटे

2 of 6
बदमाशों ने आश्रम के कमरों को बंद कर कुष्ठ रोगियों की पिटाई कर और लूटपाट की। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने शिव मंदिर के पुजारी को पीट पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि लुटेरे करीब ढाई लाख का सामान और गहने लूटकर ले गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुष्ठ आश्रम में डाका, कत्ल कर लाखों लूटे

3 of 6
आश्रमवासियों के मुताबिक बीती रात करीब सवा दो बजे दीवार फांदकर करीब एक दर्जन लुटेरे आश्रम के भीतर दाखिल हए। भीतर पहुंचते ही बदमाशों ने सभी 30 कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। उस समय सभी लोग अपने कमरों में सो रहे थे। आश्रम में 52 कुष्ठ रोगी रहते हैं। इसके बाद लुटेरे एक-एक कमरे की कुंडी खोलकर भीतर गए और सो रहे लोगों की पिटाई करते हुए कीमती सामान और गहने छीन लिए। उनका आतंक का यह दौर करीब डेढ़ घंटे तक चला।

तस्वीरें: कुष्ठ आश्रम में डाका, कत्ल कर लाखों लूटे

4 of 6
इस दौरान आश्रम में बने शिव मंदिर के पुजारी नेत राम ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने पीट पीटकर उनको मार डाला। इस दौरान पिटाई से वृद्धा कलावती और वैजनाथ जख्मी हो गए। आश्रम में रहने वाले बीटेक के छात्र जतिंदर कुमार ने बताया कि जब उसने लूट की घटना की जानकारी अपने साथी सरबजीत को फोन पर दी तो वह 5-6 लोगों को लेकर आश्रम पहुंचा। जैसे ही उसने गेट पर मोटर साइकिल का हार्न बजाया तो आवाज उसे सुनकर लुटेरे पीछे की दीवार से फरार हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: कुष्ठ आश्रम में डाका, कत्ल कर लाखों लूटे

5 of 6
घटना की सूचना मिलने पर आधे घंटे बाद ही पुलिस आश्रम में पहुंच गई। बुधवार को लुधियाना रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो और एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा ने आश्रम पहुंचकर घटना का जायजा लिया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डाग स्कवायड टीम भी घटनास्थल पर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कुष्ठ आश्रम में डाका, कत्ल कर लाखों लूटे

6 of 6
दोनों अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच शुरु कर दी गई है जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने मौके से लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की लाठियां, लोहे की राड तथा एक डायरी भी बरामद कर ली है। पुलिस को घटना स्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं। इस दौरान पिटाई से वृद्धा कलावती और वैजनाथ जख्मी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें