फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: जजपा के दुष्यंत चौटाला ने सात चेहरों पर खेला दांव, जानिए कौन कितना धुरंधर

Sat, 11 May 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
दुष्यंत चौटाला
हरियाणा में जजपा-आप गठबंधन ने सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। जजपा ने अपने हिस्से की सात सीटों पर बहुत सोच समझकर दांव खेला है। आम आदमी पार्टी अंबाला, करनाल और फरीदाबाद सीट पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 9
जेजेपी के उम्मीदवार
जजपा ने हॉट सीट हिसार पर 31 वर्षीय सांसद दुष्यंत चौटाला को ही चुनाव मैदान में उतारा है। सिरसा में 37 साल के निर्मल सिंह, रोहतक में 32 साल के प्रदीप देसवाल और भिवानी-महेंद्रगढ़ में 30 साल की अमेरिका रिटर्न स्वाति यादव पर दांव खेला गया है। पार्टी ने सोनीपत से दिग्विजय चौटाला पर बड़ा दांव खेला है। ताऊ देवीलाल परिवार की चौथी पीढ़ी के तीन लाल एक साथ चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। जजपा से दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला व इनेलो से अर्जुन चौटाला कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। गुरुग्राम में जजपा ने महमूद खान और कुरुक्षेत्र में जयभगवान शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है।

जय भगवान ने कुछ समय पहले ही जजपा का दामन थामा था। दिग्विजय चौटाला के सोनीपत से चुनाव मैदान में उतरने से यह सीट और हॉट हो गई है। कांग्रेस ने रविवार को ही यहां से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रत्याशी घोषित किया था। दिग्विजय की जाटलैंड सोनीपत में एक और कड़ी परीक्षा होगी। चूंकि, भाजपा से सांसद रमेश कौशिक भी मैदान में हैं। जाटलैंड जीद के उपचुनाव में भी दिग्विजय ने ताल ठोकी थी, लेकिन जीत नहीं पाए और दूसरे स्थान पर रहे थे। अब सोनीपत में फिर उनका कड़ा इम्तिहान होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 9
दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला
- 2014 में 26 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के सांसद बने
- चौधरी भजनलाल के गढ़ रहे हिसार में बेहद कड़े मुकाबले में 4 लाख 95 हजार वोट लेकर चुनाव जीते
- हरियाणा के इतिहास के हिसाब से संसद में सबसे ज्यादा सवाल पूछे और सर्वाधिक चर्चाओं में हिस्सा लिया
- सांसद बनने के बाद एलएलएम और मास कम्यूनिकेशन की डिग्रियां हासिल की
- हिसार लोकसभा क्षेत्र में एमपीलैड का 100 फीसदी से ज्यादा इस्तेमाल किया
- देश का जिलास्तर का पहला पासपोर्ट सेवा केंद्र हिसार में खुलवाया, दर्जनों महत्वपूर्ण काम करवाए
- ट्रैक्टर को कमर्शियल घोषित होने से बचाने के लिए ट्रैक्टर पर संसद गए, सरकार को फैसला वापस लेने पर मजबूर किया
- इनेलो से निष्कासित होने पर जननायक जनता पार्टी का गठन किया

4 of 9
प्रदीप देसवाल
प्रदीप देसवाल
- छात्र संगठन इनसो के प्रदेश अध्यक्ष
- एमडीयू रोहतक से एलएलबी और एलएलएम की शिक्षा प्राप्त
- फिलहाल ‘सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया’ विषय पर पीएचडी कर रहे हैं
- छात्रों की समस्याओं और जरूरतों, एसवाईएल सहित कई आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल गए
- झज्जर जिले के जसौर खेड़ी गांव में जन्म, बड़े भाई रोडवेज ड्राइवर, परिवार का मुख्य आय का स्रोत खेती
विज्ञापन

5 of 9
निर्मल सिंह
निर्मल सिंह मल्हड़ी
- सब्जी बेचने का काम करने वाले साधारण भूमिहीन परिवार से
- पिता और बुजुर्ग मजदूरी के काम से जुड़े रहे, पत्नी शिक्षक
- मजहबी सिख बिरादरी से हैं और पंजाबी लोकसंगीत-संस्कृति के प्रचार से जुड़े रहे हैं
- दूरदर्शन और सामाजिक आयोजनों में अब तक पंजाबी लोकसंगीत पर 1000 से ज्यादा कार्यक्रम किए
- निर्मल सोच चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक है जो सिरसा-फतेहाबाद क्षेत्र में गरीब लड़कियों की शादी, मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों की मदद से जुड़े काम करता है
- 2014 में हरियाणा लोकहित पार्टी से कालांवाली से चुनाव लड़ा और लगभग 16 हजार वोट लिए
- गांव मल्हड़ी, जिला सिरसा के गरीब परिवार में जन्म
विज्ञापन

6 of 9
स्वाति यादव
स्वाति यादव
- शिक्षा, मेडिकल और टेलीकम्यूनिकेशन के क्षेत्र में बिजनेस का दस साल से ज्यादा का अनुभव
- अमेरिका के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी से एमबीए की डिग्री
- अमेरिका की क्लैमसन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की
- निदेशक, यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स (दक्षिण हरियाणा में आधुनिक और उच्च स्तर की शिक्षा दे रहे 11 स्कूलों का ग्रुप)
- बैंक ऑफ अमेरिका, एरिक्सन जैसी कंपनियों में काम करने का अनुभव
- अमेरिका में पढ़ाई के दौरान वहां भारतीय छात्रों की संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई
- पिता सतवीर यादव नौताना पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से बीटेक-एग्रीकल्चर
- सत्यवीर यादव फिलहाल महेंद्रगढ़ जिले में जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं
- सत्यवीर यादव ने 2014 में अटेली विधानसभा से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे
विज्ञापन

7 of 9
दिग्विजय चौटाला
दिग्विजय सिंह चौटाला
-5 अगस्त 2013 से सक्रिय छात्र नेता और छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
-जींद उपचुनाव में करीब 38 हजार वोट हासिल कर उपविजेता रहे।
-हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने में मुख्य भूमिका। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पांच दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे।
-दिग्विजय के नेतृत्व में दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब व जयपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनावों में इनसो उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया।
-रोहतक में दिसंबर 2013 में सर्वाधिक 10 हजार 883 लोगों को नेत्रदान करवा कर इनसो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाया।
-राजनीति में पहली सक्रिय भागीदारी वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भिवानी में दिखाई और पिता के लिए चुनाव प्रचार किया।
-क्रिकेट के प्रति जुनून, सिरसा स्थित जननायक देवीलाल विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्रांउड बनाया और क्रिकेट एकेडमी भी स्थापित की। सिरसा के इस ग्रांउड में उन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया।

8 of 9
महमूद खान
महमूद खान
-विभिन्न देशों में मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने का 42 वर्ष का अनुभव।
-यूनिलीवर इनोवेशन प्रोसेस कंपनी के ग्लोबल लीडर के पद से रिटायर्ड।
-2009 में फोर्ब्स इंडिया द्वारा पर्सन ऑफ इ ईयर 2009 के अवॉर्ड से सम्मानित।
-2011 में एनआरआई भारत सम्मान अवार्ड से सम्मानित।
-विश्व की जानी मानी कम्पनियों के लिए सलाहकार का काम किया।
-विश्व के लगभग 75 देशों की काम के सिलसिले में यात्रा कर चुके हैं।
-1977 में आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया।
-1975 में एचएयू हिसार से बीएससी एग्रीकल्चर किया।
-विभिन्न सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं, कॉरपोरेट सेक्टर में वक्ता के तौर पर जाने का अनुभव।
-फिलहाल सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर दक्षिण हरियाणा में सक्रिय, 4 संस्थाओं में सक्रिय पदाधिकारी।
विज्ञापन

9 of 9
डीडी शर्मा
जयभगवान शर्मा
-कुरुक्षेत्र जिले और जिला परिषद के प्रभावशाली नेता, जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं।
-2104 में पिहोवा सीट पर भाजपा का चुनाव लड़ा और लगभग 40 हजार वोट लिए।
-कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे।
-पीपली अनाजमंडी एसोसिएशन के दो बार प्रधान रहे।
-जयभगवान शर्मा के बुजुर्ग पहले कलायत क्षेत्र के कैलरम गांव में रहते थे, जहां से वे बाद में गुहला हलके के भागल गांव और फिर शाहाबाद हलके के खेड़ी मारकंडा में बस गए।
-जयभगवान शर्मा का जन्म गुहला हलके के सबसे बड़े गांव भागल में हुआ लेकिन परिवार बाद में शाहाबाद हलके के खेड़ी मारकंडा गांव में बस जाने पर उन्होंने उसी गांव को अपनी कर्मभूमि बना लिया और खेड़ी मारकंडा गांव के तीन बार सरपंच बने।
-उनके बेटे रूबल शर्मा भी खेड़ी मारकंडा गांव में 2010-15 में हरियाणा के सबसे कम उम्र के सरपंच रहे।
-कुरुक्षेत्र-कैथल के जाने माने व्यवसायी हैं और कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें