लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार करने आए, 22 मिनट भाषण दिया और कांग्रेस को अंहकारी और झूठे लोगों की पार्टी बता दिया। पढ़ें, पीएम मोदी के भाषण की 7 खास बातें।
विज्ञापन
2 of 8
भाषण देते हुए पीएम मोदी
देश को विश्व शक्ति बताया
पीएम मोदी ने कहा आज विश्व में एक मजबूत आर्थिक क्षेत्र के रूप में भारत तेजी से विकास कर रहा है। पहले भारत 11वें स्थान पर था, लेकिन अब वह छठे नंबर पर है। अब पांचवें स्थान पर दस्तक दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल में भारत ने थल, जल और नभ में प्रगति की है।
विज्ञापन
3 of 8
रोहतक में पीएम मोदी
सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले पीएम मोदी
कहा कि हम आज दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आगे भी अगर हम पर हमला हुआ तो हम उससे दोगुनी शक्ति से जवाब देंगे। आज भारत की अर्थव्यस्था दुनिया के छठे नंबर पर है। सबसे तेज मोबाइल फोन और ट्रेन भारत में ही बन रही है। भारत के पास स्पेस में भी सर्जिकल स्टाइक की क्षमता है।
4 of 8
रोहतक में पीएम मोदी
लोगों के आशीर्वाद को अपनी शक्ति बताया
कांग्रेस नेताओं को अपने सिवा कुछ नहीं दिखता। देश की जनता कड़ी धूप में भी रैली में मौजूद है। मैं इस त्याग को व्यर्थ नहीं जाने नहीं दूंगा। देश को मैंने पांच साल में नीचा नहीं देखने दिया। मेरी मेहनत, ईमानदारी और लोगों का आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। इसी की बदलौत में बेहतर काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
5 of 8
रोहतक में पीएम मोदी
बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा
कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार ही संस्कार है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने रेवड़ी बांटना बंद किया है। रोहतक और गोहाना की रेवड़ी बहुत मशहूर है। मैं जब यहां था तो मैंने भी खूब खाई थी, लेकिन यहां कांग्रेस के शासन में नौकरियों की रेवड़ी खूब बांटी गई।
विज्ञापन
6 of 8
रोहतक में पीएम मोदी
कांग्रेस को हिंदू आतंकवाद का झूठ फैलाने वाला बताया
पानीपत में समझौता ब्लास्ट हुआ, लेकिन कांग्रेस ने उस कांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को भगा दिया। देश में हिंदू आतंकवाद का झूठ फैलाया। ऐसी साजिश कांग्रेस ही रच सकती है। मामला कोर्ट में चल रहा है। हमारी सरकार आरोपियों को सजा दिलाकर रहेगी। कांग्रेस का पर्दाफाश करके रहेगी।
विज्ञापन
7 of 8
रोहतक में पीएम मोदी
कांग्रेस को अंहकारी और भ्रष्टाचारी बताया
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश जैसे चलाया है। उनका दिमाग कैसे काम करता है, यह सब देख चुके हैं। उनकी खोपड़ी में इतना अहंकार भरा हुआ है कि तीन ही शब्दों में सब कुछ समेट दिया। आज काला धन अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा बन गया। भ्रष्टचार बढ़ता चला गया। कांग्रेस या तो मलाई खाती रही, या तमाशा देखती रही।
कई दिग्गज नेताओं ने भी शक्ति प्रदर्शन किया
मंच पर हरियाणा के लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, रोहतक लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत के लोकसभा प्रत्याशी रमेश कौशिक, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, सह प्रभारी विश्वास सारंग और प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहे।