प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बॉलीवुड अदाकार सनी देयोल के फिल्मी किरदार पूरी तरह सूट करते हैं। आज कल जिस तरह की इमेज मोदी अपने लिए गढ़ रहे हैं, वैसे ही सनी के किरदार हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सनी देओल
भाजपा और पीएम मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव को पूरी तरह पुलवामा अटैक, बालाकोट एयर स्ट्राइक, राष्ट्रवाद और पाकिस्तान के मुद्दे पर समेटने में लगे हैं, ताकि देशभक्ति के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण हो सके। दिलचस्प बात है कि मंगलवार को भाजपा ज्वॉइन करने वाले सनी दयोल की ज्यादातर हिट फिल्मों की बैकग्राउंड भी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन
3 of 6
सनी देओल
सनी को सबसे ज्यादा याद किया जाता है फिल्म गदर, एक प्रेम कथा के लिए। 2001 में आई इस पीरियड एक्शन ड्रामा मूवी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह आमिर खान की चर्चित फिल्म लगान के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म समीक्षक स्टोरी, म्यूजिक, डायरेक्शन समेत किसी भी लिहाज से इसे लगान के सामने कुछ भी मानने को तैयार नहीं हुए थे। लेकिन उत्तर भारत में इसने लगान को काफी पीछे छोड़ दिया।
4 of 6
सनी देओल
पंजाब में, जहां की बैकग्राउंड पर फिल्म बनी थी, उसे देखने को दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा था। कई थिएटर में सुबह छह बजे से शो शुरू हो जाते थे। इस फिल्म में सनी का किरदार तारा सिंह अकेले पूरे पाकिस्तान से लड़ कर अपनी पत्नी-बच्चे को भारत ले आता है। फिल्म में पाक सेना को मारने के लिए सनी का ट्यूबवेल उखाड़ने वाला सीन काफी चर्चित रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
सनी देओल
- फोटो : ani
पीएम मोदी भी चुनाव में यही स्थापित करने में लगे हैं कि सिर्फ वही हैं, जो पाकिस्तान को घर में घुस कर मार सकते हैं। आतंकी हमलों का करारा मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। भाजपा सेना का भी प्रचार में खुलेआम इसका इस्तेमाल कर रही है। सनी की एक और हिट मूवी बॉर्डर भी पार्टी को सूट करती है। इसमें उन्होंने ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाते हुए जंग के दौरान अपने पाकिस्तानी मेजर को बातों में हराया।
सनी ने मां तुझे सलाम, हीरोज, इंडियन समेत कई देशभक्ति वाली फिल्मों में काम किया है। पीएम मोदी प्रचार के दौरान अपने लिए ऐसी इमेज गढ़ रहे हैं कि सिर्फ उन्हीं के हाथों में देश सुरक्षित है। सनी की फिल्मों के किरदार भी कुछ इसी तरह के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सनी को गुरदासपुर से लड़ाने के साथ ही भाजपा पंजाब और उत्तर की कुछ और सीटों पर प्रचार के लिए उनका उपयोग कर सकती है।