फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर बैठ 'गदर लुक' में नजर आए सनी देओल, रोड शो कर पहुंचे पाकिस्तान बॉर्डर, देखें तस्वीरें

Fri, 03 May 2019 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा प्रत्याशी सनी देओल
भाजपा प्रत्याशी व फिल्म अभिनेता सनी देओल ने गुरदासपुर में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उन्हें और बॉबी देओल को देखने के लिए विशाल जन सैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि इस दौरान सनी देओल खास लुक में नजर आए। देखें रोड शो की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
भाजपा प्रत्याशी सनी देओल
फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता सनी देओल ने नामांकन के बाद पंजाब के गुरदासपुर में अपना पहला रोड शो किया। सनी देओल का यह रोड शो ट्रक पर निकाला गया। इस दौरान उनकी फिल्म 'गदर' की याद आ गई।
विज्ञापन

3 of 9
sunny deol
सनी देओल ट्रक के ऊपर कभी बैठे तो कभी खड़े नजर आए। इस दौरान वो लस्सी भी पीते दिखे। सबसे खास बात यह रही कि उनके समर्थक हैंडपंप लेकर पहुंचे और वो हाथों में हैंडपंप भी थामे नजर आए।

4 of 9
sunny deol - फोटो : ANI
सनी देओल और बॉबी देओल का क्रेज लोगों में इतना था कि न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों के लोग भी इस रोड शो में पहुंचे। हालांकि अपने रोड शो के दौरान भी सनी ने विकास जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं बोला। फिल्मी डायलॉग बोलकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

5 of 9
sunny deol - फोटो : ANI
पिछली रैली के दौरान भाजपा के हक में हवा न बनने के चलते इस बार भाजपा की ओर से आम लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सनी देओल के ट्रक को शहर के संकरे बाजारों में से लेकर जाया गया।
विज्ञापन

6 of 9
sunny deol - फोटो : ANI
इस मौके पर सनी देओल के सारथी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी कमल शर्मा, अकाली दल जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली और भाजपा के जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल मौजूद रहे। रोड शो की शुरुआत स्थानीय काहनूवान चौक से 12 बजे होनी थी जो करीब डेढ़ घंटा देरी से हुई। काहनूवान चौक से सनी देओल का ट्रक बाटा चौक, लाइब्रेरी चौक, हनुमान चौक, जहाज चौक और मंडी चौक आईटीआई से होता हुआ दीनानगर की ओर रवाना हुआ। 
विज्ञापन

7 of 9
sunny deol
पीली रंग की शर्ट के साथ, जींस पहने सनी देओल ने गुरुवार को अपना अलग अवतार बदला। पिछली रैली के दौरान सनी ने पगड़ी पहन कर खुद को पंजाबी जट्ट दर्शाने की कोशिश की तो उन्होंने गुरुवार टोपी पहनकर युवाओं को लुभाने की कोशिश की। 

8 of 9
sunny deol
सनी ने दूरबीन से गुरुद्वारा श्री करतार साहिब के दर्शन किए
सनी देओल पहली बार गुरुवार को डेरा बाबा नानक कस्बा पहुंचे। सनी अपने समर्थकों के साथ डेरा बाबा नानक स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने दर्शन स्थल पर पहुंचे और वहां दूरबीन से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन किए।
 
विज्ञापन

9 of 9
sunny deol
सनी को वहां पर मौजूद कंस्ट्रक्शन कंपनी सीगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के बारे में बताया। इसके बाद वह डेरा बाबा नानक के गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। वहां सनी देओल को सिरोपा दिया गया। इसके बाद उन्होंने कस्बा ध्यानपुर में बावा लाल दयाल जी मंदिर में माथा टेका। दोनों जगहों पर सनी देओल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें