फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार थीं सपना चौधरी, इस बात पर फंसा पेंच, दोस्त ने किया खुलासा

Wed, 27 Mar 2019 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी और सपना चौधरी
मशहूर डांसर सपना चौधरी कई दिनों से राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल होने के दौरान वायरल हुई उनकी फोटो में साथ खड़े हरियाणा के मशहूर कलाकार देव कुमार देवा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल होने गईं थीं और सदस्यता फार्म भी भरा था। लेकिन उनकी उम्र 23 साल होने के कारण यह नहीं हो सका।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपना चौधरी - फोटो : ANI
दूसरी ओर मंगलवार की शाम फोन पर सपना की मां नीलम ने देव कुमार देवा द्वारा दिए इंटरव्यू को सही करार दिया और बोली कि देव कुमार ने जो कहा है वह सही कहा होगा। दरअसल, सपना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सपना चौधरी के पहले कांग्रेस में शामिल होने और हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा चली।
विज्ञापन

3 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस के नेताओं के साथ सपना की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। कांग्रेस के मथुरा से उम्मीदवार महेश भट्ट की घोषणा के बाद सपना के भाजपा में जाने की अटकलें लगाई गईं। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ नाश्ते की तस्वीरें भी सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सपना के साथी देव कुमार देवा ने इंटरव्यू में बताया कि सपना चौधरी 14 मार्च को दिल्ली स्थित ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पर कांग्रेस में शामिल होने गईं थी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर आई थी। 

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
साथ ही सपना ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए फार्म भी भरा था। कांग्रेस ने सपना को मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। इसके लिए सपना चौधरी ने भी हां कर दी थी। देवा के मुताबिक, सारी बातें फाइनल होने के बाद जब नॉमिनेशन की औपचारिकता शुरू हुई तो डाक्यूमेंट्स में सपना की उम्र 23 साल कुछ महीने ही हुई थी। इस कारण यह नहीं हो सका। देवा के अनुसार प्रियंका गांधी के साथ सपना की जो फोटो वायरल हुई हैं वह 14 मार्च की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो
सपना की मां ने पहले मना किया, बाद में बोलीं- देवा ने कहा है तो सही ही होगा
प्रसिद्ध हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी की मां नीलम ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में पहले तो इस तरह कुछ न होने का हवाला दिया, लेकिन जैसे ही सपना के साथी देवा द्वारा एक चैनल को दिए इंटरव्यू का जिक्र किया तो वे बोलीं, देव ने जो कहा है वह सही ही होगा। इंटरव्यू में देव कुमार देवा ने कहा है कि सपना किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। फिलहाल सपना एक फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए सूरत में गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें