बम के आसपास बोरियां रखते सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें ग्राहक की बात पर विश्वास नहीं हो रहा था इस कारण उन्होंने पुलिस को सूचित नहीं किया और अपने काम में जुट गए। वहीं जब शाम को इलाके में हलचल बढ़ी और पुलिस उसी जगह पर जांच करने लगी तो उन्हें अहसास हुआ कि ग्राहक सच बोल रहा था। बाग में पुलिस ने डेरा डाल दिया हैं। वहीं सेना को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। दरअसल, यह पूरा इलाका ही संवेदनशील है। यहां एक किमी की परिधि में हरियाणा और पंजाब के सीएम के आवास, सचिवालय, हाईकोर्ट और मंत्रियों के आवास हैं।