फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए दो वक्त की रोटी के लिए बच्ची करती है ऐसा काम, सांस सूख जाए देखकर

Tue, 30 Jan 2018 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
रस्सी पर करतब दिखाती 11 साल की लड़की
दो वक्त की रोटी का सवाल है, ये काम करुंगी तभी तो खाने को मिलेगा। कहते हुए मासूम बच्ची टकटकी लगाए अपने पिता की तरफ देखने लगी....
विज्ञापन

2 of 5
रस्सी पर करतब दिखाती 11 साल की लड़की
आपने कई लोगों को स्टंट करते देखा होगा, लेकिन इस लड़की के जोखिम भरे करतब देखकर आपका मुंह और आंखें खुली रह जाएंगी। ये गजब के करतब पंजाब के अबोहर में देखने को मिली। इस लड़की की उम्र महज 11 साल है, लेकिन परिवार के खातिर ये ऐसे खतरनाक करतब दिखाने को मजबूर है। इसे देखकर लोग दांतों दले ऊंगलियां दबा लेते हैं। लड़की का नाम ज्योति है और उसका कहना है कि दो वक्त की रोटी के लिए उसे ये करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
रस्सी पर करतब दिखाती 11 साल की लड़की
ज्योति ने बताया कि वह मूल रुप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और इस समय बठिंडा में रह रहे हैं। उसके पिता का नाम गौरी शंकर है और वे दो भाई दो बहनें हैं। वह 8वीं कक्षा में पढ़ती है और पूरे परिवार का पालन पोषण करने के लिए रस्सी पर पैरों के बल वो करतब दिखाती है। हालांकि उसे पढ़ाई के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलता, क्योंकि रोजी रोटी कमानी भी जरूरी है। इसलिए सारा दिन दिमाग में करतब घूमते रहते हैं।

 

4 of 5
रस्सी पर करतब दिखाती 11 साल की लड़की
ज्योति ने बताया कि वह करतब दिखाकर रोज लगभग 500 रुपए कमा लेती है। आजकल वे अबोहर में करतब दिखा रहे हैं। ज्योति के पिता गौरी शंकर कहते हैं कि लोगों के लिए बेटियां क्या होती हैं, इसके बारे में वो कुछ नहीं कह सकता, लेकिन उसकी ज्योति परिवार के लिए एक ऐसी मिसाल है। उसके समर्पण को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकता। गौरी शंकर कहते हैं कि वे उसकी शादी करना चाहते हैं, जिसके लिए वे सभी पैसा जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रस्सी पर करतब दिखाती 11 साल की लड़की
गौरी शंकर बताते हैं कि पिछले 50 साल से उनका परिवार यही काम करता आ रहा है। वे छोटी उम्र से ही यह काम करने लगे थे और अब बेटी सीख गई है। दूसरा बच्चों से ये करतब दिखाने की वजह है वजन कम होना। इस उम्र में वजन कम होता है, इसलिए रस्सी पर चलना आसान रहती है। गौरी शंकर बताते हैं कि वे बेटी को खूब पढ़ाना भी चाहते है, इसके लिए वे उसे हर रोज स्कूल भी भेजते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें