अगर आप चाहते हैं कि सस्ती रसोई गैस आगे भी मिलती रहे तो यह नया सरकारी फरमान जरूर पढ़ लें। देखिए क्या है फरमान।
विज्ञापन
अगर चाहते हैं सस्ती गैस मिलती रहे तो पढ़ें लास्ट वार्निंग
2 of 7
रसोई गैस पर केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी सीधा उपभोक्ताओं के खाते में आ सके इसके लिए शुरू की गई योजना ‘पहल’ (प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ) का लाभ लेने के लिए केवल 16 दिन शेष बचे हैं। इस योजना को पहले डीबीटीएल के नाम से शुरू किया गया था, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम बदलकर ‘पहल’ कर दिया।
विज्ञापन
अगर चाहते हैं सस्ती गैस मिलती रहे तो पढ़ें लास्ट वार्निंग
3 of 7
इस योजना का लाभ उठाने के लिए एलपीजी गैस कनेक्शनधारकों को गैस एजेंसी में अपना आधार लिंक करवाना होगा, ताकि गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी सीधा बैंक खाते में आ सके।
अगर चाहते हैं सस्ती गैस मिलती रहे तो पढ़ें लास्ट वार्निंग
4 of 7
फिलहाल वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की सब्सिडी हासिल करने के लिए अगर आपने आधार लिंक नहीं करवाया है, तो 30 जून तक करवा लें। ऐसा न करने पर आपको 1 अप्रैल से 30 जून तक के ग्रेस पीरियड में लिए गए सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
अगर चाहते हैं सस्ती गैस मिलती रहे तो पढ़ें लास्ट वार्निंग
5 of 7
इसके अलावा ‘पहल’ के तहत पहली बार आधार लिंक करवाने पर एडवांस के तौर पर 568 रुपये भी आपके खाते में नहीं आ जाएंगे। वहीं जो लोग आधार लिंक नहीं करवाएंगे, उन्हें रसोई गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
अगर चाहते हैं सस्ती गैस मिलती रहे तो पढ़ें लास्ट वार्निंग
6 of 7
इससे पहले गैस कंपनियों ने मार्च में तीन महीने का ग्रेस पीरियड दिया था, ताकि लोग रसोई गैस कनेक्शन को आधार लिंक करवा सकें। इस ग्रेस पीरियड में ग्राहकों को बिना सब्सिडी के गैस सिलेंडर दिए गए। लेकिन, साथ ही यह छूट दी गई कि अप्रैल से जून तक गैस कनेक्शन आधार लिंक करवाने पर उन्हें इस अवधि में लिए गए एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
अगर चाहते हैं सस्ती गैस मिलती रहे तो पढ़ें लास्ट वार्निंग
7 of 7
इंडेन के सीनियर रीजनल मैनेजर राकेश कुमार के अनुसार चंडीगढ़ में करीब 85 प्रतिशत एलपीजी कनेक्शनधारकों ने अपने आधार लिंक करवा लिए हैं। वहीं इन दिनों तेजी से ग्राहक आधार लिंक करवा रहे हैं।