प्रशासन ने तय किया है कि इस बार दीपावली पर पूरे जिले में 20 जगहों पर पटाखें बिकेगें। वहीं इसके साथ पटाखों की बिक्री के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनकी अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी डीसी ने दी है।
विज्ञापन
2 of 6
पंचकूला में पटाखों की सेल
पटाखों के दुकानदारों को यह मानक पूरे करने होंगे
इस बार तय की गई पटाखा मार्केट में प्रत्येक स्टाल पर 200 लीटर पानी, 19 बोरी रेत और एक कंबल होना लाजमी होगा। वहीं, जिला में गैर कानूनी तरीके से पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
पटाखों की बिक्री सिर्फ प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों पर ही होगी। डीसी दलजीत सिंह मांगट ने बताया कि पटाखों की बिक्री करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
4 of 6
दीवाली पर आतिशबाजी
दिमागी तौर पर दुरुस्त होना चाहिए, नशे में नहीं होना चाहिए। पटाखा बिक्री स्टॉल पर नो स्मोकिंग का बोर्ड लगा होना चाहिए। बगैर लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करने वालों को खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला की फायर ब्रिगेड सेवा को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दीवाली पर आतिशबाजी
जिला में यहां लगेंगी पटाखा मार्केट- फेज-2 में बस्सी सिनेमा के साथ पार्किंग ग्राउंड, फेज-8 वाईएस चौक के पास, ग्राउंड अपनी सब्जी मंडी फेज-11 सर्विस रोड के पास, गांव सोहाना में फिरनी से बाहर वाली ग्राउंड और बनूड़ में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने, सब डिवीजन डेराबस्सी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड, में दुकान लगेंगी।