फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईए ऐसा गांव दिखाते हैं आज, जहां हर छत पर खड़ा है 'हवाईजहाज'

Mon, 07 Nov 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
हर घर पर हवाईजहाज - फोटो : अमर उजाला
तस्वीरों में देख‌िए ऐसी जगह जहां हर घर की छत पर 'हवाईजहाज' है। देखकर आप भी चकित रह जाएंगे। ये तस्वीर है, जालंधर के गांव लांबड़ा की। इस मकान की छत पर एयरइंडिया का विशालकाय 'विमान' खड़ा है। दरअसल, ये मकान एक एनआरआई का है। 
विज्ञापन

2 of 6
हर घर पर हवाईजहाज - फोटो : अमर उजाला
अब तो आप खुद ही समझ गए होंगे कि छत पर दिखाई दे रहा ये एयरइंडिया का असली विमान नहीं, बल्क‌ि जहाजनुमा बनाए गए कमरे हैं। दरअसल एनआरआई ने हवाई जहाज में उड़ने और उनमें रहने के सपने को साकार करते हुए ऐसा किया है।
विज्ञापन

3 of 6
हर घर पर हवाईजहाज - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि जहाजनुमा कमरों पर एयर इंडिया लिखने की वजह से एनआरआई के पास अधिकारियों के फोन भी आ चुके हैं कि इससे मुफ्त में एयर इंडिया का प्रचार हो रहा है। छत पर 'हवाईजहाज' सिर्फ जालंधर में ही नहीं बल्कि नूरमहल तहसील के उप्पला गांव में आलम यह है कि यहां हर घर के ऊपर जहाज नजर आते हैं। इस‌लिए इस गांव को लोग अब जहाज वाले गांव के नाम से जानने लगे हैं।

4 of 6
हर घर पर हवाईजहाज - फोटो : अमर उजाला
यहां के निवासी संतोख सिंह ने अपने घर के ऊपर एक हवाई जहाज बनवाया है। यह जहाज तकरीबन दो किलोमीटर की दूरी से दिखाई पड़ने लगता है। दो किलोमीटर की दूरी से दिखाई पड़ने वाला जहाज आजकल लोगों के आकषर्ण का केन्द्र बना हुआ है। संतोख सिंह इंग्लैंड में रहते हैं, उनका होटल का व्यवसाय है। 
विज्ञापन

5 of 6
हर घर पर हवाईजहाज - फोटो : अमर उजाला
केवल संतोख सिंह ही नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और दोआबा के इलाके में कई गांव के मकानों पर पानी की टंकी पर हवाई जहाज दिखाई देते हैं। जिन आलीशान कोठियों में एनआरआई विदेशों से कभी-कभार अपने परिवारों से मिलने के लिए इकट्ठे होते हैं, उनकी छतों पर पानी की टंकियों पर जहाज बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर घर पर हवाईजहाज - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के इलाकों में कुछ मकानों के उपर बने व‌िमानों को देख‌िए। देखकर आप भी चकित रह जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें