चंडीगढ़ में एक सरकारी स्कूल के पास तेंदुए और उसके शावक के पैरों के निशान मिलने से दहशत फैल गई है। लोग बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
सावधान! तेंदुआ शहर में है, देखिए पंजों के निशां
2 of 7
मामला चंडीगढ़ के गांव सारंगपुर का है। एक व्यक्ति ने सारंगपुर रोड पर बोटेनिकल गार्डन के पास तेंदुए को शावक के साथ देखा। वह गार्डन की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
सावधान! तेंदुआ शहर में है, देखिए पंजों के निशां
3 of 7
तेंदुए को देखते ही वह डरकर भाग गया और गांव वालों को सूचना दी। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों के बताया। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया।
सावधान! तेंदुआ शहर में है, देखिए पंजों के निशां
4 of 7
सर्च अभियान के दौरान अधिकारियों को तेंदुआ और शावक तो नहीं मिले, लेकिन स्कूल के पास पैरों के निशान मिले। जहां-जहां मिट्टी गिली थी, वहां उनके पंजे के निशान थे।
विज्ञापन
सावधान! तेंदुआ शहर में है, देखिए पंजों के निशां
5 of 7
सर्च अभियान के दौरान अधिकारियों को एक नील गाय भी मरी हुई मिली। गांव वालों का कहना है कि दो दिन से एक कुत्ता भी नजर नहीं आ रहा है। हो सकता है कि तेंदुए ने उसे मार दिया हो।
विज्ञापन
सावधान! तेंदुआ शहर में है, देखिए पंजों के निशां
6 of 7
बता दें कि शहर के कुछ इलाकों पर पिछले काफी समय से तेंदुए का खौफ छाया हुआ है। पिछले हफ्ते भी एक तेंदुआ देखा गया था। उसने 5 कुत्तों को अपना निशाना बनाया था।
तेंदुए का खौफ इस कदर छा गया है कि सुबह के वक्त सैर करने वालों ने पार्क में जाना छोड़ दिया है। वे दोपहर में ही सैर कर रहे हैं। रात के वक्त नील गायों से फसलों की सुरक्षा करने वालों ने खेत में जाना बंद कर दिया है।