तेंदुआ आने की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। मिशन तेंदुआ शुरू हुआ। 7 घंटे तक दहशत फैली रही। आखिरकार तेंदुआ पकड़ा गया और लोगों ने राहत की सांस ली। मामला, हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी इलाके का है।
विज्ञापन
देखिए, मिशन तेंदुआ...और दहशत के वो 7 घंटे
2 of 5
गांव वासी कर्म सिंह के खेतों में तेंदुआ होने की सूचना मिली। वन विभाग और वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों को सूचित किया गया। छह घंटे बाद पहुंची वाइल्ड लाइफ टीम ने तेंदुए को काबू किया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ क्लेसर के जंगलों से यहां पहुंचा था।
विज्ञापन
देखिए, मिशन तेंदुआ...और दहशत के वो 7 घंटे
3 of 5
शाम चार बजे वाइल्ड लाइफ की टीम ने कमरे की खिड़की से तेंदुए को गन से बेहोशी का इंजेक्शन देने का प्रयास किया। पहले तीन निशाने खाली गए। आखिरकार शाम चार बजकर दस मिनट पर सटीक निशाना लगा।
देखिए, मिशन तेंदुआ...और दहशत के वो 7 घंटे
4 of 5
दस मिनट के इंतजार के बाद वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी जाल लेकर कमरे में दाखिल हुए। शाम साढ़े चार बजे उन्होंने तेंदुए को पिंजरे में डालकर वहां से रवानगी हुई। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रेंज ऑफिसर राजीव कंबोज ने बताया कि करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित क्लेसर के जंगलों से तेंदुए के यहां पहुंचने का अंदाजा है। एक तेंदुआ स्योंसर के जंगलों में भी है। जो गुहला-चीका क्षेत्र में करीब 50 किलोमीटर दूर है। लेकिन इसके यमुनानगर के क्लेसर जंगलों से यहां पहुंचने की ज्यादा संभावनाएं हैं।