फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में गैंगस्टर का कत्ल: पैरी-सिप्पा की हत्या में अपराध का पैटर्न एक जैसा, भरोसेमंद को बुलाया और मार डाला

Thu, 04 Dec 2025 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में गैंगस्टर हरप्रीत पैरी हत्याकांड के तार दुबई में हुई सिप्पा की हत्या से जुड़े हैं। पैरी और सिप्पा की हत्या में अपराध का पैटर्न एक जैसा निकला है। दोनों को भरोसेमंद ने बुलाया और मार डाला।
विज्ञापन
1 of 8
Chandigarh gangster murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पिछले महीने दुबई में चलती कार में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सुखदीप उर्फ सिप्पा उर्फ जोरा सिद्धू की हत्या के बाद गैंगवार और तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि सिप्पा की हत्या का बदला लेने के लिए ही लॉरेंस बिश्नोई ने पैरी की हत्या की साजिश रची। दोनों हत्याओं में अपराध का तरीका एक जैसा रहा। दोनों को उनके भरोसेमंद व्यक्ति ने मिलने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।

लॉरेंस गैंग के हरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर पैरी की हत्या की जिम्मेदारी भी ली। उनका आरोप था कि पैरी, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के इशारे पर क्लबों से पैसे वसूलता था।
विज्ञापन

2 of 8
हरी बॉक्सर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरी बॉक्सर और आरजू फिलहाल विदेश में छिपे
उन्होंने चेतावनी दी कि क्लब संचालक और बुकी भी उनकी हिटलिस्ट में हैं। सूत्रों के अनुसार हरी बॉक्सर और आरजू फिलहाल विदेश में छिपे हैं। अमर उजाला ने 15 नवंबर को जीरकपुर के युवक की दुबई में चलती कार में हत्या की खबर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि यह वारदात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने करवाई थी।
विज्ञापन

3 of 8
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : एक्स
सिप्पा लॉरेंस का सबसे भरोसेमंद हैंडलर था
सूत्रों के अनुसार, अनमोल बिश्नोई के डिपोर्ट किए जाने के बाद लॉरेंस के पास कोई ऐसा आदमी नहीं बचा था, जिस पर वह पूरा भरोसा कर सके। इसके बाद सिप्पा को ही गैंग का मुख्य हैंडलर बना दिया गया। नेटवर्क, उगाही और पैसों का लेन-देन तक सिप्पा संभालने लगा। वह गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ का भी बेहद करीबी था और जीरकपुर में उसी के साथ रहता था। 

4 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
10 अक्तूबर 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया में गुरलाल की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय दोनों क्लब में मौजूद थे लेकिन गुरलाल अकेले बाहर निकला था। गोलियां चलने की खबर मिलते ही सबसे पहले सिप्पा मौके पर पहुंचा लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका था।
 
विज्ञापन

5 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
दुबई में भरोसा जीत चलती कार में की थी हत्या
दुबई में सिप्पा की हत्या बड़ी साजिश का हिस्सा थी। हमलावर जर्मनी से पहुंचे थे। उन्होंने पहले सिप्पा का भरोसा जीता और फिर मिलने के बहाने बुला चलती कार में तेजधार हथियार से सिर और गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। कुछ साल पहले तक लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ एक ही गैंग में काम करते थे।
विज्ञापन

6 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
गैंग का विदेश नेटवर्क और पैसों का हिसाब-किताब गोल्डी ही संभालता था लेकिन आपसी मतभेद बढ़ने पर दोनों अलग हो गए। इसी टकराव में सिप्पा को निशाना बनाया गया क्योंकि वह दुबई में बैठकर लॉरेंस के अवैध कारोबार को चला रहा था।
विज्ञापन

7 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
दुबई सेफ है... हमसे दुश्मनी करोगे तो कहीं भी सेफ नहीं
सिप्पा की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि आज दुबई में जोरा सिद्ध की गला काटकर हत्या करवाई है। ये लॉरेंस का हैंडलर बनकर हमारे भाई को मरवाने में शामिल था। 
विज्ञापन

8 of 8
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
चाहे दुबई हो, कनाडा, अमेरिका किसी भी देश में छिपो, बच नहीं सकते। देर हो सकती है, लेकिन छोड़ेंगे नहीं। जहां पुलिस नहीं पहुंच सकती, हम पहुंच जाएंगे। हमारे दुश्मन तैयार रहें, जल्द मुलाकात होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें