फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस के करीबी का कत्ल: पैरी की हत्या से यूएस, लंदन और कनाडा तक खलबली; CCTV के सामने पेड़... खड़े हो रहे सवाल

Tue, 02 Dec 2025 12:35 PM IST
शाहरुख खान विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी हत्याकांड से विदेशों में भी खलबली मच गई है। वारदात के समय पैरी अपनी कीया कार में था, और बदमाशों ने उसे घेरकर गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी की हत्या से गैंग के आंतरिक टकराव और रंगदारी की कहानी उजागर हुई है।
विज्ञापन
1 of 11
chandigarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गैंगस्टर इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या से लॉरेंस बिश्नोई गैंग में यूएस, लंदन और कनाडा तक हलचल मच गई है। पैरी, जो लॉरेंस का बेहद करीबी और गैंग का प्रमुख ऑपरेटर था, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में गैंग की गतिविधियों को अंजाम देता था।

सूत्रों के अनुसार, रातभर लॉरेंस और उसके करीबी गैंगस्टर विदेशों में और दिल्ली, पंजाब व हरियाणा की जेलों में पैरी की हत्या के हमलावरों का पता लगाने में जुटे रहे। पैरी ने नेपाल से लेकर विदेश तक लॉरेंस के कई गुर्गों की तस्करी और सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई थी। 19 नवंबर को लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को यूएस से भारत डिपोर्ट किया गया था। अब विदेशी और देश के कई शहरों में गैंग के बिखराव और लॉरेंस-गोल्डी बराड़ टकराव पर चर्चा है।
विज्ञापन

2 of 11
इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब व हरियाणा में हथियार सप्लाई करता था पैरी
पुलिस और एजीटीएफ सूत्रों ने बताया कि पैरी कई गैंग के सदस्यों को नकली दस्तावेजों पर विदेश भेज चुका था और पंजाब व हरियाणा में हथियार सप्लाई करता था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पैरी टिंबर मार्केट में किसी से पैसे लेने के लिए इंतजार कर रहा था, तभी अचानक हमला हुआ।
विज्ञापन

3 of 11
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
बदमाशों ने पैरी को घेरकर गोलियों की झड़ी लगाई
वारदात के समय पैरी अपनी कीया कार में था, और बदमाशों ने उसे घेरकर गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी की हत्या से गैंग के आंतरिक टकराव और रंगदारी की कहानी उजागर हुई है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
 

4 of 11
पैरी हत्याकांड सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी कैमरे के सामने पेड़... खड़े हो रहे सवाल
सीसीटीवी फुटेज से यह तो पता चलता है कि युवक पैरी की कार के पास था लेकिन यह नहीं पता चलता कि वह पहले से कार में मौजूद था या फिर पैरी की कार के रुकते ही वहां पहुंचा। हालांकि, पैरी की कार के रुकते ही युवक ने भागकर क्रेटा कार में बैठने की कोशिश की, जिससे यह शक जताया जा रहा है कि वह पहले से वहां मौजूद था और जैसे ही पैरी की कार रुकी, उसने गोलियां चलाई। 


 
विज्ञापन

5 of 11
पैरी हत्याकांड सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी यह भी साफ नहीं है कि क्रेटा में बैठने वाले ने पैरी को बुलाया था या नहीं। यह भी साफ नहीं है कि अकेले यवक युवक ने फायरिंग की या फिर उसे किसी ने सहायता दी। यह भी एक अहम सवाल है कि पैरी की कार रुकने के बाद युवक ने कार से उतरकर फायरिंग की हो। 
 
विज्ञापन

6 of 11
पैरी हत्याकांड सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैरी की कार के रुकने का कारण भी नहीं पता चल पाया है कि वह किसी को देखकर रुका हो या फिर उस युवक को उतारने के लिए कार धीरे की हो। क्या हमलावरों को पहले से पता था कि पैरी कहां रुकेगा?
 
विज्ञापन

7 of 11
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
चंडीगढ़ में गैंगवार... लॉरेंस के करीबी पैरी की सरेआम गोलियां मारकर हत्या
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार शाम अचानक खौफनाक घटनास्थल बन गया, जब लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम लगभग 6.15 बजे हुई। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसूली करता था।
 

8 of 11
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक पैरी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी को छाती और कंधे पर पांच गोलियां लगी हैं। घायल पैरी ने देर शाम पीजीआई में दम तोड़ दिया। 
 

9 of 11
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
सूत्रों के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी। वहीं, शूटर वारदात में इस्तेमाल कार को पंचकूला में छोड़कर भाग गए हैं।

 

10 of 11
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
पैरी पर दर्ज हैं 12 मामले
इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, हथियारों की सप्लाई, जान से मारने की धमकी, हत्या और हत्या की साजिश शामिल हैं। जनवरी 2023 में पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने उसे गिरफ्तार किया था। वह उस समय पंजाब के डेराप्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या और सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा था।
 
विज्ञापन

11 of 11
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
पीछा कर किए कई राउंड फायर
पैरी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी कर का पीछा कर कई राउंड फायर हुए हैं। इस मामले में गैंगवार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। -पुष्पेंद्र कुमार, आईजी, चंडीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें