विधानसभा घेराव के लिए कूच कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। तस्वीरों में देखिए किस तरह नेता खुद को पुलिस के डंडे से बचाते हुए दिखे...
विज्ञापन
2 of 6
Haryana Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए कूच कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-17 से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की ओर बढ़ना शुरू किया।
विज्ञापन
3 of 6
Haryana Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन तंवर और कार्यकर्ता बेरिकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे। चेतावनी के बावजूद न मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इससे लगभग चार दर्जन कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए। चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर समेत 310 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें सेक्टर-17 थाना पुलिस ने धारा 107 और 151 के तहत एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को रिहा कर दिया गया।
4 of 6
Haryana Congress Protest
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी भी पुलिस थाने पहुंचीं और सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाने केलिए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि गुरुग्राम की ग्वाल पहाड़ी मामला और मेट्रो रूट परिवर्तन अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। ग्वाल पहाड़ी की 464 एकड़ जमीन पहले पंचायती भूमि में निगम के अंतर्गत आ गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
Haryana Congress Protest
इस जमीन की म्युटेशन मेट्रो वैली प्राइवेट लिमिटेड के नाम कर दी गई थी, जब यह मामला उजागर हुआ तो कुछ दिन पहले जमीन की म्युटेशन रद कर दी गई। गुरुग्राम में भू माफिया को लाभ पहुंचाने के लिए जिस तरह मेट्रो के रूट में बदलाव किया गया, यह 1500 से 2000 करोड़ रुपये का घोटाला है। भ्रष्टाचार के मामलों की सीबीआई या अन्य केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक सरकार इसमें संलिप्त अधिकारियों को निलंबित करे।
ये नेता हुए शामिल
प्रदर्शन में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, सुभाष बतरा, आनंद कौशिक, नरेश बादली, ओमप्रकाश केहरवाला, राजरानी पूनम, राजेश कोना, मनबीर कौर गिल, ओमप्रकाश देवीनगर, तरुण भंडारी, कुलदीप सोनी, जयपाल लाली, हरिओम कौशिक, पंकज पूनिया, सतविंदर संधू, भूपेंद्र सिंह राणा, देवेंद्र चावला, प्रदीप जैलदार, ज्ञान सहोता, राकेश भडाना, विकास चौधरी, जगबीर जोगनाखेड़ा, विशाल सिंगला, रामशरण भोला, राकेश सौंधी शामिल रहे।