लुधियाना में लोगों ने ट्रेने रोक दी और सड़के जाम कर दी। पुलिस ने उन्हे लाठियां बरसा कर खदेड़ा। देखिए तस्वीरें और जानिए मामला।
विज्ञापन
2 of 10
Ludhiana Protest
- फोटो : अमर उजाला
सतलुज नदी में गणपति विसर्जन के दौरान रविवार को बहे चार युवकों को निकालने के लिए गोताखोरों के पैसों की मांग और पुलिस के ढुलमुल रवैये से गुस्साए लोगों ने सोमवार सुबह रेल-सड़क मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
3 of 10
Ludhiana Protest
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही जिले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। धरने के कारण ट्रेनें रुक गई और शताब्दी, इंटरसिटी एक्सप्रेस, पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, शाने पंजाब एक्सप्रेस समेत 12 से अधिक गाड़ियां चार घंटे तक लेट हो गईं।
4 of 10
Ludhiana Protest
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ट्रेनें रुकने और गरमी से परेशान यात्रियों का गुस्सा भी भड़क गया। गुस्साए यात्री रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए। यात्रियों और प्रदर्शनकारियों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 10
Ludhiana Protest
- फोटो : अमर उजाला
करीब तीन बजे पुलिस ने लाठियां भांजकर उनको वहां से खदेड़ा और रेल ट्रैफिक बहाल करवाया। प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब नौ बजे सबसे पहले जगरांव पुल पर जाम लगाया। इससे शहर का यातायात अस्तव्यस्त हो गया। 11 बजे प्रदर्शनकारियों का दूसरा दल रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और रेल ट्रैक पर लकड़ी के बड़े स्लीपर रख दिए।
विज्ञापन
6 of 10
Ludhiana Protest
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली अमृतसर शताब्दी और अमृतसर-जालंधर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक लिया। थाना जीआरपी के प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि रेल यातायात करीब चार घंटे तक बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों को हटा कर करीब तीन बजे रेल यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
Ludhiana Protest
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि रुपये मांगने वाले गोताखोरों को सख्त सजा दी जाए। जिम्मेदारी न निभाने वाले पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया जाए। परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
8 of 10
Ludhiana Protest
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि ड्यूटी में लापरवाही के चलते पीसीआर दस्ते के सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीसी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की तुरंत मदद देने का एलान किया है। साथ ही स्वयंसेवी संगठन संवेदना की ओर से भी एक-एक लाख रुपया देने की घोषणा की गई है।
9 of 10
Ludhiana Protest
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जिला भाजपा प्रधान रविंदर अरोड़ा, संजय कपूर के अलावा आप नेता पप्पी पराशर, बलजीत छतवाल, गुरप्रीत खुराना और संजय तलवार समेत कई दलों के नेता पहुंचे और परिजनों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया।
उधर, लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरपीएफ ने इस मामले में एनजीओ के संचालक चंद्र कांत, मुकेश कुमार और ओनी समेत 250 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रेल यातायात प्रभावित करने को लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि सीनियर डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर एमएसजेड खान ने की है।