फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बर पुलिस, पल्लेदारों को लेटा-लेटाकर पीटा

Thu, 18 Dec 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ बुधवार को पंजाब के बठिंडा में प्रदर्शन करने जा रहे पंजाब प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन के सदस्यों पर पंजाब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने पल्लेदारों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें भी की। इसमें कई पल्लेदारों को मामूली चोटें भी आईं।
विज्ञापन

बर्बर पुलिस, पल्लेदारों को लेटा-लेटाकर पीटा

2 of 6
पुलिस ने एक दर्जन के करीब पल्लेदारों को हिरासत में लेकर थोड़ी देर बाद छोड़ दिया। पल्लेदारों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दाना मंडी को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया था। वहीं देर शाम डीसी ने पल्लेदारों को दस दिन में पेमेंट किए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही प्रदर्शनकारी माने।
विज्ञापन

बर्बर पुलिस, पल्लेदारों को लेटा-लेटाकर पीटा

3 of 6
बड़ी संख्या में पल्लेदार बुधवार को अपनी मांगों को लेकर दाना मंडी में स्थित एफसीआई गोदामों के पास इकट्ठा हुए थे। वहां से पंजाब सरकार के खिलाफ लिखी तख्तियों को हाथों में उठाकर जब पल्लेदार शहर की तरफ बढ़ने लगे तो गुरुद्वारा हाजी रत्न साहिब के पास एसपी सिटी देसराज सिंह की नेतृत्व में पुलिस ने उनको रोक लिया।

बर्बर पुलिस, पल्लेदारों को लेटा-लेटाकर पीटा

4 of 6
करीब एक घंटे के बाद भी जब पुलिस ने पल्लेदारों को आगे न बढ़ने दिया तो उनका गुस्सा फूट गया। उन्होंने पुलिस की घेराबंदी को तोड़ना चाहा तो पुलिस ने पल्लेदारों पर लाठीचार्ज कर दिया और पानी की बौछारें मारकर उन्हें खदेड़ दिया। पल्लेदार यूनियन के कुछ नेताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बर्बर पुलिस, पल्लेदारों को लेटा-लेटाकर पीटा

5 of 6
इसके बाद इधर-उधर भागे पल्लेदार फिर से दाना मंडी में एकत्र हो गए और पंजाब सरकार व जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पंजाब प्रदेश पल्लेदार यूनियन के अध्यक्ष शिव लाल ने जिला पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर गिरफ्तार किए गए उनके साथियों को तुरंत न छोड़ा गया तो वह बड़ा एक्शन लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्बर पुलिस, पल्लेदारों को लेटा-लेटाकर पीटा

6 of 6
पुलिस ने इसके कुछ ही समय बाद गिरफ्तार नेताओं को छोड़ दिया। देर शाम डीसी ने पल्लेदारों को दस दिन में पेमेंट किए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी मान गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें