फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर गोलीबारी में जवान शहीद, अंतिम संस्कार पर परिजनों ने की ये खास डिमांड

Mon, 22 Jan 2018 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Sepoy Mandeep Singh
सीमा पर गोलीबारी में जवान शहीद हो गया। अंतिम संस्कार के मौके पर परिजनों ने सरकार से एक खास डिमांड की है। देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी में क्रास फायरिंग में शहीद हुए मनदीप सिंह का रविवार को उनके पैतृक गांव आलमपुर में फौजी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार के मौके हर आंख नम थी और पाकिस्तान के प्रति रोष भी गांववासियों में रहा। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, मनदीप जिंदाबाद और भारत माता की जय के बीच शहीद मनदीप सिंह कको अंतिम विदाई थी।
विज्ञापन

3 of 6
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
रविवार दोपहर बाद जैसे ही शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो चारों तरफ चीफ पुकार सुनाई दे रही थी। शहीद के परिवार की रो-रोकर हालत खराब थी। परिवार की इस दुख की घड़ी में गांव के ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी शरीक हुए और हर व्यक्ति की आंख नम थीं। 

4 of 6
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
संस्कार में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राजनीतिक नेताओं ने भी शहीद मनदीप सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की। गांववासियों को शहीद पर गर्व था, वहीं पाकिस्तान के प्रति रोष भी दिखाई दिया। गांववासियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीद मनदीप सिंह जिंदाबाद और भारतमाता की जय से शहीद मनदीप सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन

5 of 6
शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार
शहीद मनदीप सिंह के ताया निर्मल सिंह ने पाकिस्तान पर रोष जाहिर करते भारत सरकार से एक खास डिमांड कर दी। उन्होने कहा कि पाकिस्तान के साथ एक बार ही आरपार की लड़ाई करके पक्का इलाज कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनदीप के चले जाने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।  घर में मनदीप ही एकमात्र कमाई करने वाला था। उन्होंने मांग की कि सरकार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sepoy Mandeep Singh
शहीद मनदीप सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने जहां शहीद को श्रद्धांजलि भेंट की और सरकार की तरफ से परिवार को हर संभव मदद देने का एलान भी किया। इस दौरान भट्ठल  भारतीय सैनिकों को लगातार निशाना बनाने को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। अकाली नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने शहीद मनदीप सिंह की शहादत को नमन करते हुए केंद्र व पंजाब सरकार से  परिवार की हर तरह से मदद करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें