मेहरम की अंतिम अदरास मोहाली के फेज-9 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब में हुई। इस दौरान काफी संख्या में राजनीतिक, धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान पुलिस के जवान भी सिविल ड्रेस में तैनात रहे। अरदास समागम के दौरान चल रहे कीर्तन में वहां मौजूद संगत की आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन
देखिए, किस्मत निकली बेरहम, चला गया मेहरम
2 of 6
अरदास में मेहरम की मां हरिंदर कौर, नानी जसविंदर कौर और नाना बलविंदर सिंह की हालत खराब रही। उनके भी आंसू रुक नहीं रहे थे। सभी ने मेरहम की आत्मिक शांति के लिए अरदास की। जिक्रयोग है कि 28 अक्तूबर की शाम 6:30 बजे को छह वर्षीय मेहरम का फेज-9 स्थित घर के बाहर से अपहरण हो गया था।
विज्ञापन
देखिए, किस्मत निकली बेरहम, चला गया मेहरम
3 of 6
मेहरम के दादके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को राउंड अप किया। था। इसी बीच सात नवंबर को सेक्टर-69 में डंपिंग ग्राउंड के पास से मेहरम का शव मिला था।
देखिए, किस्मत निकली बेरहम, चला गया मेहरम
4 of 6
इस मौके राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन अमनजोत रामूवालिया, आप के हिम्मत सिंह शेरगिल, बब्बी बादल, एसजीपीसी सदस्य हरदीप सिंह, समेत जिला प्रशासन की और से एसडीएम लखमीर सिंह और पुलिस प्रशासन की और से एसपी हेडक्वार्टर हरपाल संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन
देखिए, किस्मत निकली बेरहम, चला गया मेहरम
5 of 6
पुलिस ने मेहरम के कातिलों की सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस संबंधी सूचना नीचे लिखे नंबरों पर दी जा सकती है। एसएसपी 98147-77863, 0172-2270575-76 एसपी डी 94650-00555, 0172-2270575-77 डीएसपी सिटी-2 98031-31333
मेहरम की मौत के बाद उसकी मां हरिंदर कौर बुधवार को पहली बार मीडिया के सामने आई। उन्होंने कई दिनों बाद चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेहरम के पिता वरिंदरपाल को ऑस्ट्रेलिया से भारत लाकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जानी चाहिए, तभी मामले की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा तो चला गया, लेकिन अब उनकी एक ही इच्छा है कि उसके कातिलों को जल्दी से जल्दी सलाखों के पीछे डाला जाए।