अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन
पत्र भेजने वाले ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अलावा जगाधरी, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सहारनपुर, मेरठ समेत उत्तर भारत के कई स्टेशनों और अहम ठिकानों को दहलाने की धमकी दी है। पत्र में सेना की अहम छावनियों, एयरपोर्ट, रेल पुलों और पेट्रोल पंपों को उड़ाने सहित उत्तर प्रदेश को खून से लाल कर देने की धमकी भी दी गई है। ये पत्र सही है या फर्जी, इसकी पुलिस ने जांच शुरू करते हुए स्टेशन पर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। इस संदर्भ में कैंट जीआरपी थाने में धारा 124-ए, 153-ए, 295-ए, 505-ए व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।