महिला आईपीएस अधिकारी संगीता कालिया और मंत्री अनिल विज प्रकरण में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को क्लीन चिट दे दिया। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
IPS संगीता से भिड़ने वाले मंत्री को सीएम ने दी क्लीनचिट
2 of 6
फतेहाबाद की एसपी के साथ किए गए बर्ताव को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खट्टर ने क्लीन चिट दे दी। इस मामले में सदन में शीतकालीन सत्र के पहले दिन चली लंबी बहस के बाद विज के समर्थन में आगे आए मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि अफसरों को जातिगत राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन
IPS संगीता से भिड़ने वाले मंत्री को सीएम ने दी क्लीनचिट
3 of 6
उनकी बात का समर्थन करते हुए विधायक जयप्रकाश ने मामले में फुल स्टाप लगाने का काम किया। सदन में प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने यह मुद्दा उठाया कि फतेहाबाद की दलित एसपी के साथ सरकार के मंत्री अनिल विज का व्यवहार ठीक नहीं था। इस मुद्दे पर सदन में लंबी बहस चली।
IPS संगीता से भिड़ने वाले मंत्री को सीएम ने दी क्लीनचिट
4 of 6
इसके बाद सदन के नेता मनोहर लाल ने कहा कि आईपीएस ने बात नहीं मानी तो मंत्री ने बैठक छोड़ शालीनता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बातों को जातिगत दावों से अलग रखा जाए। हमने हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा दिया है। फतेहाबाद की एसपी को बदला जाना प्रशासकीय निर्णय है।
विज्ञापन
IPS संगीता से भिड़ने वाले मंत्री को सीएम ने दी क्लीनचिट
5 of 6
इस दौरान कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए अनिल विज ने कहा कि उन्होंने वहां कोई जातिसूचक शब्द का प्रयोग नहीं किया। जब एसपी ने शिकायतकर्ता को धमकाने का काम किया तो उन्होंने अपनी बात कही। चर्चा में शामिल होते हुए निर्दलीय विधायक जयप्रकाश ने कहा कि विधायक और अधिकारी की कोई जाति नहीं होती। ब्यूरोक्रेसी यदि गलत है तो उसे गलत ठहराया जाना चाहिए। सदन को एक सुर में इस घटना की निंदा करनी चाहिए।
IPS संगीता से भिड़ने वाले मंत्री को सीएम ने दी क्लीनचिट
6 of 6
आईपीएस संगीता कालिया प्रकरण में चल रही बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधायक कृष्ण पंवार पर तत्कालीन स्पीकर कुलदीप शर्मा की ओर से की गई टिप्पणी का जिक्र किया। इस पर कुलदीप शर्मा भड़क उठे। दोनों नेताओं में विवाद यहां तक पहुंच गया कि स्पीकर को मार्शल भेजने पड़े।