फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भला है बुरा है जैसा भी है, मेरा पति मेरा देवता है', रूठे पति को मनाने गेट पर बैठी बहू

Mon, 19 Feb 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पति के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला
भला है बुरा है जैसा भी है..मेरा पति मेरा देवता है, कहावत को चरितार्थ करती ये महिला अपने रूठे पति को मनाने के लिए ससुराल वालों के गेट पर बैठी है।
विज्ञापन

2 of 5
पति के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। दिव्या नाम की महिला तीन दिन से हुडा कॉलोनी में अपने पति के घर के बाहर बैठी है, लेकिन उसका पति दरवाजा खोलने को तैयार नहीं है। दिव्या दीवार फांद घर में घुस गई, लेकिन पति ने अंदर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह टेंट लगाकर घर के सामने बैठ गई। वहीं मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन पारिवारिक मामला होने की बात कहकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

3 of 5
पति के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला
पानीपत की रहने वाली दिव्या का कहना है कि उसकी शादी यमुनानगर हुड्डा कॉलोनी निवासी अक्षय से हुई थी। चार महीने पहले वह अपने मायके चली गई थी, लेकिन पति उसे लेने नहीं आया। उसने कई बार पति को लेने आने को कहा, लेकिन वह आया नहीं। पति दिव्या को बेटी से भी मिलने नहीं दे रहा। दिव्या का कहना है कि वह अपने रूठे पति को मनाने के लिए वैलेंटाइन-डे पर आई थी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

4 of 5
पति के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला
दिव्या वैलेंटाइन-डे के दिन शुक्रवार को दिनभर अपने घर के आगे बैठी रही। शाम होते-होते हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस मामला शांत करने में लगी थी, लेकिन दिव्या एक ही बात पर अड़ी है कि जब तक पुलिस उसकी पति के घर में एंट्री नहीं कराती, तब तक वह वहीं पर बैठी रहेगी। इसी दौरान पुलिस के साथ दिव्या और उसके परिवार के लोगों की तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला
दिव्या ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले उसे केस दर्ज की धमकी दे रहे हैं। इस बात पर दिव्या और उसके परिवार के लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। रात दस बजे महिला पुलिस महिला को थाने लेकर गई और शिकायत लिखवाई। उधर, जगाधरी सिटी थाना इंचार्ज राकेश माटौरिया का कहना है कि यह दो परिवारों का विवाद है। उनके पास कोई लिखित शिकायत भी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें