क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी के फंक्शन सोमवार रात से शुरू हो गए। अब इसे शादी की खुशी कहिए या लेडीज संगीत का कमाल। परिजन संग भज्जी देर रात तक नाचते रहे। देखिए 10 तस्वीरें। रिपोर्ट: सौरभ खन्ना, जालंधर।
विज्ञापन
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
2 of 10
क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी के फंक्शन सोमवार रात से शुरू हो गए। सोमवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। मंगलवार रात जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित होटल क्लब कबाना में लेडीज संगीत हुआ। इस दौरान परिजन देर रात तक नाचते रहे। भज्जी खुद भी खूब झूमे। शादी के लिए भज्जी के सभी रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। वहीं छोटी बारादरी स्थित भज्जी के घर के बाहर उनके चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
3 of 10
सिक्योरिटी के लिए घर के बाहर बाउंसर तैनात हैं। भज्जी की शादी में खाना बनाने के लिए पांच सितारा होटलों से शेफ बुलाए गए हैं। करीब 8 शेफ मंगलवार शाम तक जालंधर पहुंच गए थे। दावत में पंजाबी के साथ-साथ कई तरह के कुजिन तैयार होंगे। शादी के भज्जी के घर को शानदार तरीके से सजाया गया है। घर के बाहर सड़क पर गेट लगाकर सजावट की जा रही है।
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
4 of 10
इस सजावट में सफेद रंग के चुन्नियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सफेद रंग को भज्जी ने ही पसंद किया है। शादी की प्लानिंग की जिम्मेदारी मुंबई की वेडिंग प्लानर कंपनी को दी गई है। बुधवार 28 अक्तूबर सुबह भज्जी को माइयां (हल्दी) लगाई जाएगी और अन्य रस्में पूरी की जाएंगी। बुधवार रात को जागो निकाली जाएगी। 29 अक्तूबर को गुरु नानक दृष्टिहीन एवं वृद्धाश्रम के गुरुद्वारे में शादी होगी।
विज्ञापन
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
5 of 10
जानकारी के अनुसार भज्जी के करीबी युवराज सिंह और सुरेश रैना का शादी में आना तय है। धोनी समेत अन्य खिलाड़ियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं भज्जी के करीबी दोस्त कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी में नहीं आ पाएंगे। कपिल सोमवार शाम को ही इटली रवाना हुए हैं। वह 3 नवंबर को लौटेंगे। हालांकि कपिल ने हरभजन को फोन पर शादी की बधाई दे दी है।
विज्ञापन
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
6 of 10
कपिल के करीबी दोस्त प्रीतपाल ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा हरभजन ने शादी में अपने मोहल्ले के लोगों को भी बुलवाया है। भज्जी की बहनों ने मोहल्ले में 24 कार्ड बांटे। शादी के शगुन के लिए लवली स्वीट्स को 12 बड़े थाल का आर्डर दिया गया है, जिसमें बादाम बर्फी, काजू बर्फी, अंजीर बर्फी, शाही ड्राई फ्रूट के अलावा 10 डिब्बे स्पेशल देसी घी के लड्डू तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
7 of 10
इसमें चना बर्फी खास रूप से तैयार की गई है। लवली स्वीट्स के डायरेक्टर शिवेश मित्तल का कहना है कि उनकी तरफ से आयोजन के लिए खास तौर पर मिठाइयां तैयार करवाई गई हैं।
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
8 of 10
शादी में भज्जी के लिए पगड़ी पर लगने वाला स्पेशल सरपेच (कलगी) भी बड़ौदा से मंगाया गया है। यह सरपेच गोल्ड और डायमंड से बना है। इसे बड़ौदा के नारायण ज्वैलर्स ने तैयार किया है। संगीत से लेकर रिसेप्शन तक छह कार्यक्रम हैं, जिनके लिए छह ड्रेस डिजाइन की गई हैं।
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
9 of 10
रिसेप्शन में हरभजन एंब्रायडरी वाली डार्क ब्लू वेलवेट अचकन और चूड़ीदार पहनेंगे। शादी में वह पीच कलर की अचकन और चूड़ीदार में दिखेंगे। संगीत सेरेमनी के लिए भज्जी ने नारंगी रंग के कुर्ते के साथ ब्लैक कलर का वेस्ट कोट चुना है। वहीं गीता बसरा हर कार्यक्रम में लहंगा पहनेंगी। शादी में वह लाल कलर का लहंगा पहनेंगी, जिस पर गोल्डन वर्क का काम है।
रिसेप्शन के लिए इलेक्ट्रिक ब्लू कलर का लहंगा होगा। इसमें शीशे का वर्क होगा। मेहंदी की रस्म के लिए उन्होंने यैलो कलर का लहंगा पसंद किया है, जिस पर पिंक और सिल्वर एंब्रायडरी होगी। देखिए, मंगलवार रात को कार्यक्रम के लिए मां और बहनों संग कबाना क्लब के लिए रवाना होते भज्जी।