फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो सिर्फ इसलिए महिला ने कर दिया पति के साथ रहने से इंकार, वजह जानकर चुप रह गए सब

Mon, 06 Aug 2018 01:02 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Couple
एक महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया और वापिस आने की ऐसी शर्त रखी कि सब चुप ही रह गए। अब देखना ये है कि उसकी शर्त पूरी होती है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 7
stress couple
मामला हरियाणा के रोहतक का है। कहानी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म टायलेट- एक प्रेम कथा से मिलती जुलती है। इस मूवी ने काफी प्रभाव डाला और इसे देखकर महिलाएं मुखर हुई, जिन्होंने अपने हक के लिए आवाजा हुई। हरियाणा में भी फिल्म की तरह ही महिलाएं जागरूक हुई हैं और टायलेट की मांग कर रही हैं। मांग पूरी न होने पर वह ससुराल में रहना नहीं चाहती।
विज्ञापन

3 of 7
COUPLE
पलवल और झज्जर की महिलाओं ने यह कदम उठाया है। उन्होंने राज्य महिला आयोग में ससुराल में शौचालय बनाने पर ही वहां रहने की कसम खाई है। शिकायत पहुंचने के बाद राज्य महिला आयोग ने शौचालय बनवाने के लिए संबंधित जिले के डीसी को पत्र भेजा है।

4 of 7
महिला ने छोड़ी गृहस्थी
केस नंबर-1
पलवल निवासी महिला सुनीता ने राज्य महिला आयोग के पास शिकायत की कि उसकी शादी करीब एक साल पूर्व पलवल के ही मजदूर युवक के साथ हुई थी। परिवार के सदस्यों को जंगल में शौच के लिए जाना पड़ता है। शौचालय की मांग करने पर पति आए दिन मारपीट करता था। सुनीता ने शौचालय नहीं बनने तक ससुराल नहीं जाने की कसम खाई है।
विज्ञापन

5 of 7
love couple
केस नंबर- दो
झज्जर निवासी सावित्री ने राज्य महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन के पास दस दिन पूर्व फोन कर बताया कि खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। शौचालय बनवाने की मांग करने पर पति ने कई बार पिटाई की। तंग आकर उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन

6 of 7
couple cheating
केस नंबर- तीन
झज्जर की एक महिला ने पंद्रह दिन पूर्व राज्य महिला आयोग के पास कॉल की। बताया कि  शौचालय की मांग करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है। कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
couple
पलवल की महिला ने लिखित रूप से जबकि झज्जर की दो महिलाओं ने मोबाइल पर कॉल कर ससुराल में पति द्वारा शौचालय नहीं बनाने की शिकायत की है। पलवल के  डीसी को महिला के घर में शौचालय बनवाने के लिए पत्र भेजा है। वहीं झज्जर के डीसी को पत्र भेजा जाएगा। तीनों के बीच सुलह कराई जाएगी। घर में शौचालय न होना ही विवाद का कारण है। झज्जर की दोनों महिलाओं को लिखित में भी शिकायत करने को कहा गया है।
- प्रतिभा सुमन, चेयरमैन, राज्य महिला आयोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें