फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दी महिला और मासूम बच्ची, तस्वीरें नहीं देख पाएंगे आप

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सूटकेस में मिले दो शव
मारकर ढाई फीट के सूटकेस में महिला और एक मासूम बच्ची को पैक कर दिया गया। तस्वीरें इतनी दर्दनाक हैं, देख नहीं पाएगा कोई भी।
विज्ञापन

2 of 5
सूटकेस में मिले दो शव
मामला पंजाब के संगरूर का है। दो दिन पहले धूरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिले महिला और बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया। साथ ही विसरा को जांच के लिए खरड़ भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, शवों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस टीमों को मथुरा समेत कई शहरों में भेजा गया है, ताकि कुछ पता चल सके।
विज्ञापन

3 of 5
सूटकेस में मिले दो शव
अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस में मिले सूटकेस से बरामद युवती (25) और पांच माह की बच्ची की लाश के मामले जीआरपी के हाथ अभी तक कोई खास सुराग नहीं लगा है। जांच के दौरान जीआरपी को पता चला है कि मथुरा रेलवे स्टेशन पर दो युवक सूटकेस लेकर ट्रेन में चढ़े और बाद में उतर गए। रेलवे पुलिस ने दोनों शव सिविल अस्पताल में रखवाए हैं।

4 of 5
सूटकेस में मिले दो शव
जीआरपी थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि दादर एक्सप्रेस शनिवार की दोपहर करीब एक बजे धूरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इस दौरान रेलवे पुलिस को सूचना मिली की मुंबई से अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस के आरक्षित कोच एस-4 की सीट नंबर 41 के नीचे लावारिस हालत में सूटकेस पड़ा है। सूटकेस का वजन काफी ज्यादा था। साथ ही सूटकेस पर मक्खियां भिनभिना रही थी और बदबू काफी ज्यादा आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूटकेस में मिले दो शव
जब सूटकेस खोला गया तो अर्धनग्न अवस्था में एक करीब पच्चीस वर्षीय महिला और एक छह महीने की बच्ची का शव था। अब पुलिस जांच कर रही है कि यह सूटकेस ट्रेन में कैसे आया और किसने रखा है। हालांकि पुलिस को पता चला है कि यह सूटकेस मथुरा रेलवे स्टेशन से रखा गया है। बहरहाल, रेलवे पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है कि ट्रेन में कैसे कोई लावारिस हालत में सूटकेस छोड़कर आसानी से निकल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें