पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए जवान का शव जब पत्नी ने देखा तो वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
Punjab News
जम्मू में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के दौरान शहीद हुए तलवंडी के गांव कोरेआना निवासी लांस नायक कुलदीप सिंह की देह सोमवार को उसके पैतृक गांव लाई गई। जहां पर पहुंचे सेना अधिकारियों व सेना की टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
Punjab News
सोमवार को जैसे ही शहीद लांस नायक कुलदीप सिंह का शव गांव में लाया गया तो पूरे गांव जय हिंद और कुलदीप अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सैन्य अधिकारियों ने रस्में अदा करने के बाद उन्हें सलामी दी। इसके बाद शहीद के बेटे रसनूर सिंह ने चिता को अग्नि दिखाई।
4 of 5
Punjab News
इस मौके भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें कुलदीप पर गर्व है कि उसने देश की सेवा करते हुए जान न्यौछावर की है। उन्होंने कहा कि शहीद के कारण पूरे गांव नाम दुनिया में रोशन हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रशासन व सरकार शहीद कुलदीप के नाम पर कुछ यादगारी का निर्माण करे।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा ने एलान किया कि प्रशासन की तरफ से शहीद के परिवार को हर तरह की सहायता देने के अलावा बारह लाख का चेक दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रशासन कदम उठाएगा और भविष्य में शहीद के परिवार को किसी भी तरह की कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।